
Monkey Bread क्या हैं (file photo) image credit youtube/masterchefpankajbhadouria
Monkey Bread: ब्रेड से कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं। इसे टोस्ट करने से लेकर अलग अलग सामग्री के साथ इस्तेमाल करने तक, ब्रेड से बनने वाली रेसिपीज की कमी नहीं है। यही वजह है कि बाजार में भी ब्रेड की कई तरह की फ्लेवर और वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की ब्रेड यानी मंकी ब्रेड भी काफी पसंद की जा रही है। ऐसे में अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ खाने में भी मजेदार हो, तो चीज गार्लिक मंकी ब्रेड ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं मंकी ब्रेड क्या है और इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है।
मंकी ब्रेड को पुल अपार्ट ब्रेड भी कहा जाता है। यह छोटे छोटे डो बॉल्स से तैयार होती है, जिन्हें बेक करने के बाद हाथों से आसानी से अलग करके खाया जाता है। इसे खाने के लिए चाकू या चम्मच की जरूरत नहीं पड़ती। ब्रेड के छोटे छोटे हिस्सों को हाथों से खींचकर अलग करने के तरीके की वजह से इसे मंकी ब्रेड कहा जाता है।
मंकी ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले गुनगुने दूध में ड्राई यीस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण के ऊपर झाग यानी फोम दिखाई देने लगे तो समझें कि यीस्ट एक्टिवेट हो गई है।
अब एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक लें। इसमें एक्टिवेटेड यीस्ट का मिश्रण डालें। अब पानी डालकर मिलाना शुरू करें। जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डालें और नरम डो तैयार करें। अब इसमें 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार डो को करीब 10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।
डो के रेस्ट करने के दौरान गार्लिक बटर तैयार कर लें। इसके लिए ऑलिव ऑयल में बारीक कटी लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें बटर, ओरिगैनो और बारीक कटी पार्सली डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब डो को हल्के मैदा लगे बोर्ड पर निकालें और इसे कुछ फोल्ड दें। इसके बाद किचन कैंची या चाकू की मदद से डो के छोटे छोटे हिस्से काट लें। हर हिस्से को हाथों से रोल करके छोटी छोटी बॉल्स बना लें।
अब हर डो बॉल को तैयार किए गए गार्लिक बटर में अच्छी तरह डिप करें। इसके बाद इन्हें ग्रेटेड प्रोसेस्ड चीज में रोल करें, ताकि चीज बॉल्स पर अच्छी तरह कोट हो जाए।
एक बेकिंग टिन को बटर या बेकिंग पेपर से तैयार करें। अब गार्लिक बटर और चीज से कोट किए हुए डो बॉल्स को टिन में एक एक करके रखें।
ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। अब बेकिंग टिन को ओवन में रखें और मंकी ब्रेड को करीब 35 से 40 मिनट तक बेक करें। जब ब्रेड ऊपर से सुनहरी हो जाए और अच्छी तरह पक जाए तो इसे ओवन से निकाल लें।
बेकिंग टिन को किसी गर्म जगह पर रखें और इसे तब तक रेस्ट करने दें जब तक उसका आकार लगभग दोगुना न हो जाए।
Updated on:
09 Sept 2026 10:15 am
Published on:
09 Sept 2026 10:15 am
