7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांस, रस्सी और साइकिल के खराब पहियों से बना दिया पूरे गांव के लिए फ्री जिम, देसी जुगाड़ ने जीता दिल

Desi Gym Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग देसी जिम के वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आखिर इस जिम में ऐसा क्या खास है।
2 min read
Google source verification
Bamboo Gym Machine, Village Gym

Bamboo Gym Viral Video (file photo) image credit instagram/ kapil_barman18

Assam Desi Gym Viral Video:  सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोगों का अनोखा जुगाड़ और देसी तरीका देखने को मिलता है। कभी कोई कम खर्च में कमाल की चीज तैयार कर देता है तो कभी बेकार समझी जाने वाली चीजों का इस्तेमाल कर उपयोगी सामान बना दिया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें बांस और पुराने सामान की मदद से तैयार किया गया देसी जिम नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कहां का है यह वीडियो।

असम का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम चैनल manish_travellerr पर Maneesh Chaudhary ने यह वीडियो शेयर किया है। कैप्शन के अनुसार, यह जगह असम की बताई जा रही है। इस जिम की खास बात यह है कि यहां गांव के लोगों के लिए जिम की सुविधा मुफ्त है। यानी बिना महंगी मशीनों और जिम की फीस के लोग यहां एक्सरसाइज कर सकते हैं।

बांस और पत्थरों से तैयार की मशीन

वीडियो की शुरुआत में Maneesh Chaudhary द्वारा पूछे जाने पर Kapil Barman बताते हैं कि पहली मशीन पैरों और निचले शरीर की एक्सरसाइज के लिए तैयार की गई है। इसे 'लेग पुल डाउन मशीन' बताया गया है। यह मुख्य रूप से पैरों और निचले शरीर की मांसपेशियों की एक्सरसाइज के लिए इस्तेमाल होने वाले जिम उपकरण जैसा दिखाई देता है। जानकारी के मुताबिक, इसे बांस और पत्थरों की मदद से बनाया गया है। इसमें वजन के तौर पर पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।

साइकिल के पुराने पहिए से बनाई केबल मशीन

वीडियो में दूसरी मशीन दिखाई देती है, जिसे बांस, रस्सी और साइकिल के पुराने पहिए के रिंग की मदद से तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल हाथों की एक्सरसाइज के लिए किया जाता है और इसका डिजाइन स्टैंडिंग केबल कर्ल मशीन जैसा दिखाई देता है। पुराने पहिए और रस्सी को इस तरह जोड़ा गया है कि एक्सरसाइज के दौरान वजन को ऊपर नीचे खींचा जा सके।

वीडियो में दिखीं कई देसी जिम मशीनें

वीडियो में इसके अलावा भी कई देसी जिम मशीनें दिखाई देती हैं, जिन्हें उपलब्ध सामान और साधारण संसाधनों की मदद से तैयार किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस देसी जिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 3.7 मिलियन लाइक्स, 6,423 कमेंट्स और 63.3 हजार रिपोस्ट किया गया हैं।