8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलिब्रिटीज जैसा साड़ी लुक चाहिए तो पेटीकोट चुनते समय न करें ये गलती, जानें सही तरीका 

Saree Petticoat Types: हर साड़ी के साथ एक जैसा पेटीकोट सही लुक नहीं देता। आइए जानें कॉटन, बनारसी, सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट और ऑर्गेंजा जैसी साड़ियों के साथ कौन सा पेटीकोट बेहतर रहता है।
2 min read
Google source verification
Saree Petticoat, Saree Petticoat Types

Shilpa Shetty (file photo) image credit instagram theshilpashetty

Saree Styling Tips: सेलिब्रिटीज को परफेक्ट साड़ी पहने देखकर अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि शायद उनकी साड़ी पहनने के तरीके में ही कोई कमी है। लेकिन कई बार गलती साड़ी पहनने के तरीके में नहीं, बल्कि सही पेटीकोट का चुनाव न करने की वजह से भी हो सकता है। सही पेटीकोट साड़ी के शेप और फॉल को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह की साड़ी के साथ कौन सा पेटीकोट पहनना बेहतर रहता है।

कॉटन पेटीकोट

कॉटन, हैंडलूम, चंदेरी और महेश्वरी जैसी साड़ियों के साथ कॉटन पेटीकोट पहना जा सकता है। यह रोजमर्रा के पहनावे के लिए आरामदायक रहता है और साड़ी को नेचुरल फॉल देने में मदद करता है।

ए लाइन पेटीकोट

बनारसी, कांजीवरम और दूसरी हेवी सिल्क साड़ियों के साथ ए लाइन पेटीकोट अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका नीचे की तरफ हल्का फ्लेयर साड़ी को बेहतर शेप देने में मदद करता है और चलने फिरने में भी आसानी रहती है।

सैटिन पेटीकोट

शिफॉन, जॉर्जेट, नेट या शिमर जैसी हल्की और फ्लोई साड़ियों के साथ सैटिन पेटीकोट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्मूद फैब्रिक साड़ी को बेहतर फॉल देने में मदद करता है।

फिश कट या शेपवियर

क्रेप या प्री ड्रेप्ड साड़ी के साथ फिश कट पेटीकोट या साड़ी शेपवियर चुना जा सकता है। फिश कट पेटीकोट ऊपर से फिट और नीचे की तरफ फ्लेयर्ड होता है, जिससे साड़ी को फिटेड सिल्हूट मिल सकता है।

फ्लेयर्ड पेटीकोट

ऑर्गेंजा और टिश्यू जैसी साड़ियों में अगर ज्यादा वॉल्यूम चाहिए तो फ्लेयर्ड या ए लाइन पेटीकोट चुना जा सकता है। हालांकि, कितना फ्लेयर रखना है यह साड़ी के डिजाइन और लुक पर निर्भर करता है।

कैन कैन या नेट पेटीकोट

अगर साड़ी में रफल या ज्यादा फ्लेयर वाला लुक है तो कैन कैन या नेट वाला पेटीकोट इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे साड़ी के नीचे ज्यादा वॉल्यूम और फ्लेयर मिलता है।

पेटीकोट चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • साड़ी के रंग से मैच करता हुआ पेटीकोट चुनें। खासकर हल्की और शीयर साड़ियों के साथ साड़ी के रंग से मिलता जुलता पेटीकोट पहनना बेहतर रहता है।
  • पेटीकोट चुनते समय फिटिंग का ध्यान रखें। पेटीकोट न बहुत ढीला होना चाहिए और न ही बहुत टाइट। सही फिटिंग से साड़ी अच्छी तरह सेट रहती है और पहनने में भी आराम रहता है।
  • पेटीकोट की लंबाई साड़ी के हिसाब से रखें। इसकी लंबाई इतनी होनी चाहिए कि साड़ी पहनने के बाद पेटीकोट बाहर से दिखाई न दे।