रैसिपीज

सुबह नाश्ते में खाएंगे चटनी तो फटाफट वजन होगा कम, ये बीमारियां भी दूर होंगी

देश के टॉप न्यूट्रीशियन्स तथा फूड एक्सपर्ट्स के अनुसार चटनियों में औषधीय गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालते हैं
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 1:57 PM IST
Recipe in hindi, Sweets recipe, Recipe
chuntney

सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। देश के टॉप न्यूट्रीशियन्स तथा फूड एक्सपर्ट्स के अनुसार चटनियों में औषधीय गुण होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालते हैं और कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

आंवले की चटनी
आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी समस्याओं से दूर रखता है। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी दूर रहती है।

धनिया की चटनी
इसमें विटामिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती है। इससे मधुमेह जैसी समस्या दूर रहती है। इसी तरह पुदीना की चटनी में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्याएं, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।

करी पत्ते की चटनी
इस चटनी में आयरन व फोलिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटामिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।

टमाटर की चटनी
टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की चटनी खाना काफी फायदेमंद रहता है।

प्याज व लहसुन की चटनी
लहसुन एक शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल हर्ब है। यह उम्र के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को कम करने और सभी रोगों को ठीक करने में सहायता करता है।

Published on: