रैसिपीज

ब्रेड पुचका टोकरी से करें बच्चों को सरप्राइज

बच्चों को फास्टफूड सबसे ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आप उन्हें शाम के समय कुछ यमी स्नैक्स बना कर दे सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 9:51 AM IST
bread puchka
Bread Puchka Tokari

बच्चों को फास्टफूड सबसे ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आप उन्हें शाम के समय कुछ यमी स्नैक्स बना कर दे सकते हैं। ईवनिंग स्नैक्स में बर्गर टोकरी और ब्रेड पुचका टोकरी से आप बच्चों को सरप्राइज कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होते हैं और बच्चों को जरूर पसंद आएंगे। यहां पढ़ें बर्गर टोकरी और ब्रेड पुचका टोकरी की यमी रेसिपी -

बर्गर टोकरी

सामग्री -

बर्गर - 2
सफेद सॉस - एक बड़ा चम्मच

भरावन के लिए

मटर उबले - एक बड़ा चम्मच
कॉर्न उबले - एक बड़ा चम्मच
मसाला नूडल्स - एक कप
शिमला मिर्च - एक बड़ा चम्मच
टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा - 2 बड़े चम्मच
हरी चटनी - एक छोटा चम्मच
टमाटर सॉस - एक छोटा चम्मच
चीज क्यूब - एक
चिली फ्लेक्स - थोड़े से

यूं बनाएं -
दोनों बर्गर की ऊपरी परत हटाकर अंदर से खोखला करें और पहले से गर्म ओवन में उल्टा करके एक मिनट के लिए बेक करें। सॉस, चटनी मिलाएं। बटर नाइफ से अंदर अंदर की तरफ चटनी का मिश्रण लगाएं। नूडल्स बनाकर उसमें मटर, कॉर्न, शिमला मिर्च व मसाले मिलाएं। इस मिश्रण को बर्गर में भरें। ऊपर से सफेद सॉस डालें, चीज कद्दूकस करें। ओवन में बेक करें।

ब्रेड पुचका टोकरी

सामग्री -

बे्रड पुचके के लिए -
ब्रेड स्लाइस - 4
आलू उबला - एक
हरी मिर्च - एक
हरा धनिया - थोड़ा सा
लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
खाने का सोडा - एक चुटकी
तेल

भरावन के लिए -

उबला काला चना - 1/4 कप
सफेद नमक
काला नमक
लाल मिर्च
भुना जीरा
हरी चटनी
मीठी चटनी - स्वादानुसार
सेव सजाने के लिए

यूं बनाएं -

ब्रेड स्लाइस को नमक के पानी में भिगोकर निचोड़ें। हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काटें। आलू मसल लें। ब्रेड स्लाइस में पुचके की सारी सामग्री मिलाएं और मिश्रण के बॉल्स बनाकर तल लें। भरावन के लिए आलू छीलकर फोड़ें। उबले चने भी फोड़ लें। मसाले मिलाएं। अब तले बॉल्स को बीच में सा फोडक़र भरावन रखें। दही, मसाले, चटनी, सेव डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

Published on: