रैसिपीज

Instant Mango Pickle: सिर्फ 4 मिनट में बनेगा आम का टेस्टी अचार, जानिए ये फटाफट रेसिपी

Instant Mango Pickle : अगर आप भी दादी-नानी के जमाने में बनाए जाने वाले आम के अचार का स्वाद लेना चाहते हैं तो बेहद आसान है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 4:32 PM IST
instant_mango_pickle.png
Instant Mango Pickle

Instant Mango Pickle : अगर आप भी दादी-नानी के जमाने में बनाए जाने वाले आम के अचार का स्वाद लेना चाहते हैं तो बेहद आसान है। आपको बता दें कि जमाने में आम के अचार को खाने के लिए आपको महीनों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन हम जो इंस्‍टेंट आम का अचार (Instant Mango Pickle) बनाने की रेसिपी आपको बता रहे हैं उसके तहत उसी स्वाद वाला अचार सिर्फ 4 मिनट में बनकर तैयार हो हो जाएगा। तो आइए जानते हैं आम का अचार बनाने की आसान विधि।


इंस्‍टेंट आम का अचार बनाने की विधि (Instant Mango Pickle Recipe)
इंस्‍टेंट आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर एक सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। इसके बाद आम का काटकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। आम के इन टुकड़ों में नमक और हल्दी मिलाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद एक पैन को गर्म करके उसमें सूखी हुई आजवाइन, मेथी, सरसों और सौंफ डालकर भून लें। अब इस मसाले को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह मसाले ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें। आपके अचार का पाउडर तैयार है।

आप इस मसाले को आम के कटे हुए टुकड़ों के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें हींगए लाल मिर्च पाउडरए मंगरैल और सरसों का तेल डालकर 4 मिनट माइक्रोवेव कर लें। आपका टेस्टी इंस्‍टेंट आम का अचार बनकर तैयार है।

Published on: