रैसिपीज

Making sugarcane juice at home : घर में गन्ने का जूस बनाना है बेहद आसान, बिना मशीन के घर में बनाएं फ्रेश जूस

Making sugarcane juice at home : गर्मी से राहत देने के लिए हम जूस का सेवन करते है। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस बेहद लाभकारी एवं सस्ता भी होता है। गन्ने का जूस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। आजकल शरीर को तरोताजा रखने के लिए गन्ने के जूस के स्टॉल्स..

3 min read
Jun 17, 2023
Making sugarcane juice at home

Making sugarcane juice at home : गर्मी से राहत देने के लिए हम जूस का सेवन करते है। गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस (Ganne ka juice) बेहद लाभकारी एवं सस्ता भी होता है। गन्ने का जूस (Ganne ka juice) शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। आजकल शरीर को तरोताजा रखने के लिए गन्ने के जूस (sugarcane juice) के स्टॉल्स जगह-जगह दिखाई देते हैं। यही गन्ने का जूस आप घर पर भी बना सकते हैं और वो भी बिना मशीन के। आइए जानते है इसकी रेसिपी और घर पर कैसे फ्रेश जूस बनाएं।

चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस (sugarcane juice) शरीर को तरोताजा भी रखता है और ठंडक भी प्रदान करता है। इसमें सुक्रोस होता है, जिसके कारण इसमें ऊपर से चीनी मिलाने की जरूरत नहीं होती। ब्राजील और भारत में इसकी खेती की जाती है। इसकी कई सारी वैरायटी होती हैं जो भारत के उत्तरप्रदेश में गन्ने की खेती की जाती है।

गन्ने का जूस (sugarcane juice) एक फास्ट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और यह आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। पीलिया के बुखार में गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

स्टॉल पर बिकने वाला जूस कभी कभी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि स्टॉल वाले इसमें खूब सारी बर्फ डालते हैं। जिसके कारण कई तरह की बीमारियां हो सकती है। क्या आप जानते है घर पर भी गन्ने का जूस निकाला जा सकता है। अगर आपको लग रहा है कि बिना मशीन के गन्ने का जूस (Making sugarcane juice at home) घर में नहीं निकाला जा सकता , तो आप गलत है। आप फ्रेश गन्ने का जूस घर पर निकाल सकते हैं और आपके इसके लिए बड़ी मशीन की जरूरत भी नहीं होगी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे घर पर गन्ने का जूस कैसे निकाले।

Making sugarcane juice at home गन्ने का जूस बनाने का तरीका-
गन्ने का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गन्ने को अच्छी तरह से धो लें । जूस बनाने के लिए आपको इसके छोटे-छोटे टुकड़े करने पड़ेंगे, ताकि जूस बनाना आसान हो।

गन्ने के टुकड़ों पर जहां आपको जॉइंट्स दिखें, उन्हें चाकू से काट लें। अब इन टुकड़ों को और छोटा काटना है। छोटे -छोटे आइस के टुकड़े के आकर में काट सकते है।

जब आप सारे टुकड़ों को काट लें, तो उन्हें मिक्सी में डालकर 2-3 बार घुमा लें। मिक्सी में इनका चूरा हो जाएगा और फिर आप इसे मलमल के कपड़े से छानकर जूस इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप बर्फ या पुदीना न डालना चाहें, तो इसे बिना कोई सामग्री डाले पी सकते हैं।

ठंडा और पुदीना वाला जूस बनाने के लिए तैयार चूरे को एक दूसरे बड़े ब्लेंडर में डालें। इसमें पुदीना की पत्तियां, नींबू का रस (नींबू का रस स्टोर कैसे करें), स्वादानुसार काला नमक और बर्फ के टुकड़े डालकर ब्लेंड कर लें।

अब इसके बाद पीसे हुए गन्ने को एक बड़े बाउल में छन्नी या मलमल के कपड़े में डालकर अच्छी तरह प्रेस करके रस निकाल लें।

कटोरे में निकाले हुए जूस को सर्विंग गिलास में ट्रांसफर करें और 2-3 बर्फ के टुकड़े डालना चाहें, तो डालें और इसका मजा लें।


गन्ने का जूस (Ganne ka juice ) घर पर बनाना बहुत आसान है। बिना मशीन के भी इसे आप घर पर बना सकेंगे।

सामग्री
8-10 गन्ने
1.5 बड़ा चम्मच नींबू का रस
काला नमक स्वादानुसार
4-5 पुदीना के पत्ते
मलमल का कपड़ा
3-4 बर्फ के टुकड़े

विधि
Step 1 :
पहले गन्ने को धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।

Step 2 :
अब इन सारे टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालें और साथ में पुदीना, बर्फ, नींबू का रस और काला नमक डालकर इसे पीस लें।

Step 3 :
इस पीसे हुए मिश्रण को छन्नी और मलमल के कपड़े से छानकर इकट्ठा कर लें। इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Published on:
17 Jun 2023 12:19 pm
Also Read
View All