रैसिपीज

Mango dishes : बेहद स्वादिष्ट होता है आम का पापड़, काटकर खाने की बजाए बनाएं ये 7 डिशेज

आम का गूदा, चीनी और सूरज की रोशनी में सुखाकर बनाया गया आम पापड़ (Mango Papad) खाने में बहुत मजेदार होता है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं।

2 min read
Jun 12, 2023
mango_dishes.png
mango dishes

Mango dishes: गर्मियों के मौसम में आने वाला फल आम सबका फेवरेट होता है। इसका मीठा रसीला स्वाद हर किसी को पसंद होता है। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हम सबको आम का इंतजार रहता है। लेकिन ज्यादातर लोग आम को काट कर ही खाते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आम से कई तरह के स्वादिष्ट डिशेज़ भी बनाए जा सकती हैं जो काफी फायदेमंद भी होती हैं।

आम की चाट
आम की आप चाट भी बना सकते हैं। इन आम की चाट में आम के टुकड़े, अनार के दाने, धनिया पत्ती और चाट मसाला के साथ खाया जाता है।

मैंगो शेक
बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को मैंगो शेक बहुत पसंद होता हैं। इसे हम घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसको दूध, आम, ड्राई फ्रूट और बर्फ के टुकड़े डालकर बनाया जाता है।


मैंगो केक
बच्चों को केक बहुत पसंद होता है। इस गर्मी आप घर पर ही मैंगो केक बना कर बच्चों को खुश कर सकते हैं। पके हुए आम, क्रीम, ड्राई फ्रूट, चीनी और दूध से बने केक बनाना बेहद आसान होता है।

आम पापड़
आम का गूदा, चीनी और सूरज की रोशनी में सुखाकर बनाया गया आम पापड़ (Mango Papad) खाने में बहुत मजेदार होता है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं।

आम की चटनी
आम की चटनी बनाना बहुत आसान है। आम की चटनी थाली का स्वाद बढ़ा देती है। पक्के/कच्चे आम, चीनी और मसालों से मीठी और चटपटी चटनी तैयार कर इसे आप पराठे और पकौड़े के साथ खा सकते हैं।

मैंगो कुल्फी
गर्मियों नें आइसक्रीम हम सबको पसंद होता हैं। ऐसे में अगर घर में बनी हुई कुल्फी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाए। आम, कस्टर्ड पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, चीनी और क्रीम से बनी कुल्फी खाकर दिल खुश हो जाता है।

आम पन्ना
आम पन्ना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये गर्मियों में लू से बचाता है। आम के गूदे, पुदीना, नमक और भुने हुए जीरे से बना आम पन्ना गर्मी में हमें राहत देता है।

Updated on:
12 Jun 2023 10:57 am
Published on:
12 Jun 2023 10:56 am