अगर आप अपनी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो हम आपके लिए मिर्ची बज्जी (Chilli Bajji) रेसिपी लेकर आए हैं जिसको घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
अगर आप अपनी शाम की चाय का मजा दोगुना करना चाहते हैं तो हम आपके लिए मिर्ची बज्जी (Chilli Bajji) रेसिपी लेकर आए हैं जिसको घर पर ही तैयार कर सकते हैं। मिर्ची बज्जी बनाने में बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है। शाम की चाय के साथ आप Mirchi Bajji को इवनिंग स्नैक की तरह खाने का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि मिर्ची बज्जी दक्षिण भारत की प्रमुख डीश है। लेकिन इसको आप घर पर बनाकर खाने का आनंद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं Mirchi Bajji Recipe—
- सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, स्वादानुसार नमक डालें और इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
- इस मिश्रण में आधा चम्मच तेल डालें और इसे भी अच्छी तरह से मिला दे। फिर इसमें पानी डालें और इसका एक गाढा पेस्ट तैयार कर लें। ये आपका Bajji पेस्ट तैयार हो गया है।
- फिर मोटी हरी मिर्च को जिससे आपको बज्जी तैयार करनी है। इसे बीच से हल्का सा कांटे और फिर इसके ऊपर लाल मिर्च का पाउडर लगा दे। ऐसा करने से आपकी बज्जी स्पाइसी और ज्यादा टेस्टी बनेगी।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल को तब तक गर्म करे, जब तक यह अच्छी तरह से गर्म ना हो जाए। मिर्च, जिस पर आपने लाल मिर्च पाउडर लगाया है। इसे तैयार किए गए बेसन के घोल में अच्छी तरह से डूबा दे। फिर तुरंत तेल में डालकर इसे डीप फ्राई करें। आपको तब तक इसे फ्राई करना है जब तक की यह हल्का भूरा ना हो जाए।
- लो जी, आपकी Chilli Bajji या मिर्च बज्जी तैयार है। आप शाम की चाय के साथ इसें खाने का आनंद उठाएं।