रैसिपीज

Oats Tikki : नाश्ते में खाएंगे ओट्स टिक्की तो मजा आ जाएगा, जानिए बनाने की आसान विधि

ओट्स से बनने वाली टिक्की (Oats Tikki Recipe) को आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से बनाकर खा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2023, 5:51 PM IST
oats_tikki_recipe.png
Oats Tikki Recipe

Oats Tikki : आज के समय में खानपान की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल की वजह से दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। अपने मोटापे को कम करने के लिए लोग खूब मेहनत कर रहे हैं। अगर आप भी वेट लॉस करने में लगे हुए हैं तो ओट्स से बनी चीजें खा सकते हैं। ओट्स से बनने वाली टिक्की (Oats Tikki Recipe) को आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से बनाकर खा सकते हैं। तो जानिए विधि—

ओट्स टिक्की बनाने के लिए आपको चाहिए (Oats Tikki Ingredients)
ओट्स का आटा
पनीर
शक्करकंदी
मिक्स सब्जियां
लाल शिमला मिर्च
पत्ता गोभी
प्याज
बींस
मिर्च
अदरक
नमक
गुलाबी नमक
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
चाट मसाला
धनिया
नींबू

ऐसे बनाएं ओट्स की टिक्की (Oats Tikki Recipe)
Oats Tikki बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस करके डालें और फिर इसमें उबाल कर मैश किया हुआ शक्करकंद डालें। बारीक कटी सब्जियों के साथ इसमें अदरक, नमक, गुलाबी नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, धनिया और नींबू का रस डालें। इसको अच्छे से मिक्स करें और फिर इसका थोड़ा-थोड़ा पोर्शन लें और इसकी टिक्की बना लें। अब एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें और फिर इसपर थोड़ा सा घी डालें और इसे गर्म होने दें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें टिक्की डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकाई करें। ओट्स टिक्की तैयार है, अब इसको मिंट चटनी के साथ खाएं

Published on: