रैसिपीज

मंगलवार के व्रत में जरूर ट्राइ करें फलाहारी नारियल कि चटनी, जानिए बनाने की आसान विधि

Phalahari Coconut Chutney : मंगलवार एक ऐस दिन है जिस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में इस दौरान व्रत खोलने के दौरान फलाहारी नारियल की चटनी उपयोग में लाई जाने वाली एक बेहतरीन रेसिपी है।

2 min read
Jun 27, 2023
phalahari_coconut_chutney.png
phalahari coconut chutney

मंगलवार एक ऐस दिन है जिस दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में इस दौरान व्रत खोलने के दौरान फलाहारी नारियल की चटनी उपयोग में लाई जाने वाली एक बेहतरीन रेसिपी है। इसे व्रत या उपवास के दौरान आप अपने किसी मुख्य व्यंजन में साइड व्यंजन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ व्रत या उपवास में ही नहीं बल्कि आप ऐसे भी कभी भी बना सकते है। व्रत के दौरान कई तरह की चटनीयां बनाई जाती है। और इन सभी में प्याज, लहसन और बहुत सारी ऐसी सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जो फलाहार की श्रेणी में नहीं आते है। तो आइए जानते हैं घर पर ही स्वादिष्ट फलाहारी नारियल की चटनी बनाने की आसान विधि।

नारियल की चटनी बनाने के लिए मुख्य सामग्री
1 कप कसा हुआ नारियल
2 हरी मिर्च
आधा कप धनिये के पत्ते
आधा छोटी चम्मच सेंधा नमक
आधा छोटी चम्मच नींबू का रस

नारियल की चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर लें और फिर उसके जार में किसा हुआ नारियल, धनिया पत्ती, कटा हुआ हरा मिर्च, स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालें। इन सभी को अच्छी तरह से पीसकर इसका पतला पेस्ट बना लें। जरूरत के हिसाब से पानी ज्यादा या कम डाला जा सकता है। जब सारी सामग्रियां अच्छी तरह से मिलकर पेस्ट बन जाए। इसे एक बड़े बाउल में डाल दें, अब इसमें नींबू का रस भी निचोड़कर डाल दे।

लो जी आपकी स्वादिष्ट फलाहारी नारियल की चटनी तैयार है इसे गरमा गरम पकौड़ा, रोटी और चावल के साथ भी परोसा जा सकता है। अगर आप व्रत के दौरान इस फलाहारी चटनी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे साबूदाने के पकोड़े, साबूदाने का बड़ाए साबूदाने का हलवा और ऐसे ही सिंघाड़े की पूरी, जैसे व्रत के दौरान उपयोग में आने वाले फलाहारी व्यंजन के साथ चटनी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

Published on:
27 Jun 2023 10:37 am