रैसिपीज

Sattu Chutney : गर्मियों में लू का रामबाण इलाज है सत्तू की चटनी, जानिए कैसे बनाएं ये बिहार स्पेशल चीज

बिहार में एक और ऐसी चटनी है जिसका स्वाद हर कोई बेहद पसंद करता है। इस टेस्टी चटनी का नाम सत्तू की चटनी (Sattu Chutney) है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 12:40 PM IST
sattu_chutney.png
Sattu Chutney

Sattu Chutney Recipe: गर्मियों के मौसम में में सेहत और स्वाद दोनों बनाए रखने के लिए लोग अपने खाने में चटनी जरूर शामिल करते हैं। गर्मी से सीजन में में आमतौर पर कच्चे आम, धनिया, पुदीना की चटनी खाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन बिहार में एक और ऐसी चटनी है जिसका स्वाद हर कोई बेहद पसंद करता है। इस टेस्टी चटनी का नाम सत्तू की चटनी (Sattu Chutney) है। गर्मियों के मौसम में सत्तू की चटनी खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या से लेकर मोटापा तक की परेशानी दूर होती है। तो आइए जानते हैं बिहार स्पेशल सत्तू की चटनी बनाने की आसान विधि।

सत्तू की चटनी बनाने के लिए सामग्री (Sattu Chutney Ingredients)
1 कप सत्तू
1 बारीक कटा हुआ प्याज
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच फ्रेश धनिया पत्ती
1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
आवश्यकतानुसार पानी

सत्तू की चटनी बनाने की विधि (Sattu Chutney Recipe)
सत्तू की चटनी (Sattu Chutney) बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में सत्तू, हरी मिर्च, प्याज, धनिया, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से तब कर मिलाएं जब तक यह अच्छे से चिकना न हो जाए। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए मिक्स करें। अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। तेल के गर्म होते ही गैस बंद करके तेल ठंडा होने के लिए रख दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे चटनी के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिला दें। अब इस चटनी को करीब 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें। आपकी टेस्टी सत्तू की चटनी बनकर तैयार है। आप इसे पराठा, रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Published on: