रैसिपीज

Sheermal Recipe: घर में बनाएं मार्केट जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट शीरमाल, जानिए आसान विधि

Sheermal Recipe: भारत में पुरानी दिल्ली का शीरमाल बहुत ही मशहूर जिसका स्वाद लेने के लिए कई लोग आते हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2023, 11:09 AM IST
sheermal_recipe_in_hindi.png
Sheermal Recipe in hindi

Sheermal Recipe: भारत में पुरानी दिल्ली का शीरमाल बहुत ही मशहूर जिसका स्वाद लेने के लिए कई लोग आते हैं। ईद या किसी त्योहार के मौके पर घर में शीरमाल जरूर मंगवाया जाता है। लेकिन मार्केट से लाने की बजाए आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते इसें बनाने की आसान विधि-

शीरमाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Sheermal Ingredients)
मैदा- 2 कप (250 ग्राम)
यीस्ट- 1 छोटी चम्मच
दूध- 1/2 कप से थोड़ा ज़्यादा
चीनी पाउडर- 1/2 कप (70 ग्राम)
नमक- 1 पिंच
घी- 1/3 कप (70 ग्राम)

शीरमाल बनाने की आसान विधि (Sheermal Recipe)
शीरमाल का आटा लगाने के लिए एक बाउल में 2 कप मैदा, यीस्ट, चीनी पाउडर, पिंच नमक, गरम दूध डालकर सख्त आटा गूंथ लीजिए। इसके बाद इसमें 1/3 कप घी डालकर एकबार थोड़ा और गूथ लीजिए। फिर आटे को 1 मिनट के लिए ढंककर सेट होने रख दें।

ऐसे बेलें रोटी
इसके बाद आटे को हल्का मसलें और लोई तोड़ लीजिए। सभी लोई को अच्छी तरह गोल और थोड़ा मोटा बेल लीजिए। इसके बाद चम्मच की मदद से इसपर निशान बना दीजिए। सभी रोटियां इसी तरह तैयार कर लें। अब एक बेकिंग ट्रे लें, इसे हल्के से तेल से ग्रीस करें और रोटियों को रख दें।

5 मिनट के लिए रोटियों को बेक करें
ओवन को 220 डिग्री पर प्रीहीट करने के लिए रख दें। फिर 5 मिनट के लिए रोटियों को बेक कर लीजिए। जब यह हल्की गुलाबी नजर आएं तो निकालकर चेक कर लीजिए। यदि कम सिकें हो तो 2 मिनट के लिए फिर बेक कर लीजिए। सभी शीरमाल को बेक करने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए। इसके बाद शीरमाल लें और जाली पर रख दें। इसके बाद ब्रश की मदद से दोनों तरफ घी लगा दीजिए। इसी तरह सभी शीरमाल तैयार करें।

Published on: