रैसिपीज

Wednesday Food Tips : बुधवार के दिन खांए ये 5 चीजें, तुंरत तेज होगी बुद्धि

बुधवार को खाने की चीजों में हरे रंग की वस्‍तुएं जरूर शामिल करनी चाहिए। हरे रंग पर बुध का प्रभाव होता है और बुधवार को हरी चीजें खाने से बुद्धि का शीघ्र विकास होता है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 10:42 AM IST
wednesday_food_tips.png

Wednesday Food Tips : हिंदू धर्म की मान्‍यताओं और ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन प्रमुख रूप से किसी देवी-देवता को समर्पित है। सोमवार का दिन जैसे शिवजी की पूजा के लिए होता है, वैसे ही मंगलवार के दिन हनुमानजी के लिए होता है। वहीं, बुधवार का दिन विघ्‍नहर्ता गणेशजी की पूजा के लिए उचित माना गया है। ऐसे में हम आपको बुधवार के बारे में प्रमुखता से कुछ बातें बता रहे हैं जो आपके लिए काम की साबित होंगी। इनमें आपके खाने पीने से संबंधित बाते हैं जिनके तहत इस दिन क्‍या खाना चाहिए और क्‍या नहीं। क्योंकि प्रत्येक दिन का खाना किसी न किसी प्रकार से व्यक्ति पर असर डालता है।

बुधवार के देवता गणेशजी (Wednesday Lord Ganesha)
शास्‍त्रों में बुधवार के देवता गणेशजी को माना गया है। वहीं ज्‍योतिष के अनुसार बुधवार बुध ग्रह से संबद्ध होता है। बुध को चंद्रमा पुत्र माना गया है। कहते हैं कमजोर दिमाग के लोगों को बुधवार का उपवास रखना चाहिए। ऐसा करने से उन्‍हें बुद्धि प्राप्‍त होती है और दिमाग व याददाश्‍त तेज होती है। बुधवार की शाम को गणेशजी के मंदिर में जाकर माथा जरूर टेकना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से आपके जीवन से सभी प्रकार की विघ्‍न बाधाएं दूर होती हैं और सभी रुके कार्य पूर्ण होते हैं।

बुधवार को ये चीजें जरूर खाएं (Foods To Eat on Wednesday)
बुधवार को खाने की चीजों में हरे रंग की वस्‍तुएं जरूर शामिल करनी चाहिए। हरे रंग पर बुध का प्रभाव होता है और बुधवार को हरी चीजें खाने से बुद्धि का शीघ्र विकास होता है। बुधवार के दिन साबुत मूंग दाल, हरा धनिया व पालक और सरसों का साग खाना चाहिए। इसके साथ ही खाने में हरी मिर्च का प्रयोग जरूर करें। फलों में बुधवार को अमरूद खाएं तो सबसे अच्‍छा होगा और इसके साथ ही पपीता खाना भी अच्‍छा माना जाता है। बुधवार के दिन खाने की हरी वस्‍तुओं का दान करने से भी आपके कष्‍ट दूर होते हैं और आपको बुध ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्‍त होते हैं।

बुधवार के दिन नहीं खाएं ये चीजें (Things To Do Not Eat on Wednesday)
बुधवार को दूध को जलाकर रबड़ी, खोया या फिर खीर नहीं बनानी चाहिए।
बुधवार के दिन टूथ पेस्‍ट, ब्रश या फिर बालों से संबंधित किसी वस्‍तु की खरीद नहीं करनी चाहिए।

Published on: