रिलेशनशिप

रिश्ते में पडऩे लगे दरार तो ऐसे संभालें

यह बात सच है कि जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वहीं आपको सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाता है।

2 min read
Jan 05, 2018
relationship

यह बात सच है कि जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वहीं आपको सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाता है। ऐसा बहुत बार होता है कि आप जिनसे प्यार करते हैं वे कई बार जाने अनजाने कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं जो आपके दिल को चुभ जाती हैं। हालांकि वक्त पर अगर इस परस्थिति को न संभाला जाए तो बात बिगड़ भी सकती है। कई बार दिल को दर्द देने वाली यह बातें ही दो प्यार करने वालों के बीच दूरी की वजह भी बन जाती हैं। अगर आपको भी लगता है कि आपके रिश्ते में दूरी आने लगी है, तो इसेे संभालने के लिए आपको भी कुछ कदम उठाने होंगे। यहां पढ़ें कैसे आप अपने पार्टनर को फिर से अपने प्यार का अहसास कर उनके करीब हो सकते हैं।

- आपका रिलेशनशिप नया हो या पुराना पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना कभी न भूलें। हैल्दी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है कि आप जितना समय अपने पार्टनर के साथ बिता रहे हैं, कम से कम उसका आधा समय उसे अपने आप के लिए भी दें और उनके पर्सनल स्पेस में दखल न करें।

ये भी पढ़ें

मोटिवेशन : समय की थोड़ी थोड़ी बचत आपको देगी बड़ा लाभ

- पार्टनर के साथ दिनभर के अनुभव शेयर करें। उन्हें बताएं कि आपको उनकी कौन सी बात ज्यादा पसंद आती है। अपने पार्टनर की पसंद ना पसंद को जानने की कोशिश करें। इससे आप दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा।

- अपने करियर प्लान और लक्ष्य के बारे में अपने पार्टनर को जरूर बताएं। अगर आपको नई जॉब के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है तो इसके बारे में भी पार्टनर को साफ साफ बताएं, ताकि बाद में आप दोनों में इस बात को लेकर झगड़े न हों।

- अपने रिश्ते का दायरा जरूर तय करें। अपने पार्टनर को बताएं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। आपको अपने पार्टनर की किस बात से सबसे ज्यादा दुख पहुंच सकता है, उन्हें इस बारे में ताएं। एक दूसरे के बारे में सब कुछ अच्छे से जानने और समझने से रिश्ता ज्यादा मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें

नेल पॉलिश को ऐसे रखें पक्का

Also Read
View All