रिलेशनशिप

Online dating mistakes: अगर आप भी कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग तो रहे सावधान!

Online dating mistakes: अगर आप भी ऑनलाइन डेटिंग कर रहे हैं, तो पहले यह जरूरी बातें जान लीजिए ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2021, 11:57 AM IST
Online dating mistakes
Online dating mistakes: अगर आप भी कर रहे हैं ऑनलाइन डेटिंग तो रहे सावधान!

नई दिल्ली। Online dating mistakes: Covid-19 और lockdown की वजह से आम आदमी के जीवन का ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर जॉब करने वालों के काम (work from home) तक सब ऑनलाइन ही होने लगा है। इसी बीच कुछ समय से ऑनलाइन डेटिंग का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो स्वभाव से बहुत अधिक शर्मीले हैं। कुछ लोग होते हैं जो अपने मन की बात आसानी से नहीं कह पाते और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हे बात करने में शर्म आती है। ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग या वर्चुअल डेटिंग करना लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन ऑनलाइन डेटिंग करते समय आपको रहना होगा सावधान। आपको इन बातों का रखना होगा ध्यान।

आप ध्यान रखें कि आप जिस वेबसाइट पर है, वो कहीं फेक तो नहीं। या जिससे बात कर रहे हैं कहीं वो आपके साथ फ्रॉड तो नहीं कर रहा। आप सबसे पहले इन चीजों को सुनिश्चित कर लें क्योंकि यहां पर धोखाधड़ी की संभावना बहुत अधिक है।

ऐसी वेबसाइट पर बहुत सारे नकली प्रोफाइल और इनफार्मेशन हैं। जिसके कारण आपके शिकार होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए, किसी भी प्रोफाइल के माध्यम से नेविगेट करते समय स्मार्ट होना बेहद महत्वपूर्ण है।

दूसरी जरूरी बात यह है कि अपनी प्रोफाइल मे जैसा है वैसा लिखे। यानी आजकल लोग अपनी प्रोफाइल को अच्छा दिखाने के लिए बहुत सी बाते लिख देते हैं लेकिन असल जिंदगी में एसा कुछ नहीं होता है। जिसका आपको बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह सच है कि आज की इस दुनिया में हम सभी सबसे अधिक बेस्ट दिखना चाहते हैं। जिसके कारण हम कई बार अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते हैं, जैसा कि हम वास्तव में हैं ही नहीं। हम किसी भी तस्वीर को पोस्ट करने से पहले उसे एडिट करते हैं। शायद जिसके कारण हमारे पार्टनर के मन में एक धारणा पहले से ही बन जाती है और अगर बाद में सच्चाई अलग हो तो इससे निराशा होती है। और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Published on: