Relationship Advice : इन 5 रिलेशनशिप एडवाइस को कभी न अपनाएं,वरना आपको पड़ सकता है भारी।
Relationship Advice : रिश्ते जीवन का महत्वपूर्ण पहलू होते हैं, और उन्हें जीवनभर निभाने के लिए हमें सही डिसीजन का चयन करना बेहद जरूरी है। रिश्ते में सलाह लेना और देना आम बात है। ये करो तो रिश्ता अच्छे से चलेगा, वो करो तो मजबूती से निभा सकते हो। ऐसे वाले कई सुझाव आपको अक्सर मिलते रहते होंगे। लेकिन कुछ सलाहें आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे सुझावों से बचना जरूरी है,जो आपके प्यार को कमजोर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं वो पांच सलाहें जो आपको कभी नहीं अपनानी चाहिए।
कई लोग मानते हैं कि अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन अपनी भावनाओं को छुपाना किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं है। जब आप अपने मन की बात नहीं कहेंगे, तो गलतफहमी (Misunderstandings) और दूरी बढ़ सकती है। खुलकर बात करने से ही आप एक-दूसरे को समझ सकेंगे।
जब आप अपने रिश्तों में बंधे होते हैं, तो बीते हुए कल की गलतियों को बार-बार याद करना। आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है। अगर आप पुरानी बातों को हमेशा याद करके अपने पार्टनर को उस गलतियों को लेकर बार-बार सुनाते रहेंगे, तो इससे न केवल आप अपने रिश्ते को खत्म करते है, इसके साथ ही आप अपने पार्टनर के प्रति रवैये को भी खराब करते है। पुरानी बातों को याद करने से बढियां है, कि आप अपने पार्टनर के साथ वर्तमान में जिएं।
कई लोग अपने रिश्ते के बारे में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों की सलाह पर निर्भर रहते हैं। यह ठीक है कि आप सलाह लें, लेकिन आपको अपने रिश्ते को अपने तरीके से समझना और निभाना चाहिए। हर रिश्ता अलग होता है और दूसरों की सलाह हमेशा आपके लिए सही नहीं हो सकती।
रिश्तों में बहस होना आम है। लेकिन अगर आप हमेशा सही साबित होना चाहते हैं, तो इससे आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। ऐसा करने से आपके रिश्ते में तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं। बेहतर यह है कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें। उनकी बातों को सुनें और मानें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।
अक्सर आप अपने पार्टनर से लड़कर अपने किसी दोस्तों को कॉल लगाते हैं, उस समय आपका दोस्त भी आपकी सारी बातें सुनकर आपको इग्नोर करो यार! ऐसी ही सलाह देते होंगे। पर आपको अपने पार्टनर को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। और इससे रिश्तों में और दूरी बढ़ जाती है। इग्नोर करना समस्या का हल नहीं है। बेहतर हैं कि दोनों खुलकर बात करें और एक दूसरे की फीलिंग को समझें। रिश्ते में प्यार बनाएं रखने के लिए बातचीत करें न कि इग्नोर।