रिलेशनशिप

हर किसी पंडित से न पूछें ये प्रश्न वरना जिंदगी बर्बाद होते देर नहीं लगेगी, जानिए क्यों

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जो भी पंडित शादी की रस्मों को संपन्न कर रहा है वह अनुभवी होना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 10:41 AM IST
astrology in hindi
astrology tips in hindi, relationship tips in hindi, wedding, marriage muhurat, jyotish tips in hindi, jyotish, astrology, dharma karma

वैसे तो शादी ब्याह संपन्न करने की जिम्मेदारी बड़ों की होती है और वे इसके लिए बेहद अनुभवी भी होते हैं। लेकिन कई बार ये जिम्मेदारी युवा ले लेते हैं या फिर ऐसे पंडित से सलाह लेते हैं जो पैसे कमाने की सोच रस्मों-रिवाजों को संपन्न कराते हैं। सोच समझकर निर्णय लें।

अनुभव का ध्यान रखें
शादी होने के बाद अक्सर सुनने में आता है कि ये रस्म ऐसे होती है या वैसे होती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जो भी पंडित शादी की रस्मों को संपन्न कर रहा है वह अनुभवी होना चाहिए। इस बात की पुष्टि करने से शादी में यदि किसी प्रकार की समस्या आ भी रही होगी तो वे अच्छी सलाह देने में मदद करते हैं।

धोखाधड़ी से करें बचाव
अक्सर कुछ लोग झूठे पंडित बनकर लोगों को लूटने का काम भी करते नजर आते हैं। इसलिए शादी की रस्मों को संपन्न करने की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दें जो विश्वसनीय होने के साथ ही रीति-रिवाजों को अच्छे से निभाए। कुछ पंडित गैर जरूरी सामानों की सूची बनाकर, सामान लेकर गायब ही हो जाते हैं, इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें।

जानकार से सलाह लेना भी होता है फायदेमंद
शादी ब्याह के मामलों में जितना हो सके किसी जानकार या परिजनों के जानकार पंडित से रस्मों को संपन्न करा लेना चाहिए। वर्ना अनजाने में कई बार पंडित आधी अधूरी रस्मों को निभाकर चले जाते हैं। कई बार कुछ पंडित वर या वधु में अनेक दोष बताकर उन्हें दूर करने के लिए बेमतलब के तरीके बता जाते हैं। ऐसे में अनुभवी व ज्ञानी पंडित से ही शादी संबंधी सलाह लें।

Updated on:
23 Sep 2018, 10:41 AM IST
Published on: