Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्म, दान और निवेश का फल कभी खत्म नहीं होता। खासतौर पर सोना खरीदना और मां लक्ष्मी की पूजा करना इस दिन बेहद लाभकारी माना जाता है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस साल बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह दिन सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए सबसे शुभ अवसरों में से एक होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-से-छोटे उपाय भी कई गुना फल देते हैं और जीवन में कभी न खत्म होने वाली बरकत लाते हैं।अक्षय तृतीया पर किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है, यानी उसका लाभ लंबे समय तक बना रहता है। ऐसे में यह दिन धन, सफलता और खुशहाली को आकर्षित करने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं वह खास वास्तु ट्रिक, जो आपकी किस्मत बदल सकती है।
इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाई जाएगी। पूजा के लिए सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का समय अत्यंत शुभ रहेगा। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप इस दिन सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक का समय उत्तम रहेगा। इसके अलावा 20 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे तक भी खरीदारी करना शुभ माना गया है। यह सिर्फ परंपरा ही नहीं, बल्कि समृद्धि का प्रतीक भी है।
अक्षय तृतीया पर किए गए कुछ आसान वास्तु उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि आपने सोना खरीदा है, तो उसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है।इसके अलावा, आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इसी दिशा में तिजोरी या अलमारी रखना भी लाभकारी माना जाता है।
इस दिन अलमारी या तिजोरी पर हल्दी या रोली से स्वास्तिक चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर में धन की कमी नहीं होने देता।