April Festival Calendar 2026: अप्रैल 2026 धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आ रहे हैं, जिनमें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व शामिल हैं। इसके अलावा, विवाह के लिए भी कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
April Festival Calendar 2026: अप्रैल का महीना न सिर्फ नए उत्साह की शुरुआत करता है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार जैसे चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती, वरुथिनी एकादशी और अक्षय तृतीया मनाए जाएंगे, जो श्रद्धा और आस्था का माहौल बनाते हैं। इसके साथ ही विवाह के लिए भी कई शुभ मुहूर्त इस महीने में उपलब्ध हैं। अगर आप त्योहारों और शुभ तिथियों की सही जानकारी चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और खास दिन।
| तारीख | व्रत / त्योहार |
|---|---|
| 2 अप्रैल (गुरुवार) | हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा |
| 5 अप्रैल | विकट संकष्टी |
| 9 अप्रैल | मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 10 अप्रैल | कालाष्टमी |
| 13 अप्रैल | वरुथिनी एकादशी |
| 14 अप्रैल | कृष्ण वामन द्वादशी, मेष संक्रांति |
| 15 अप्रैल | बुध प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
| 17 अप्रैल | वैशाख अमावस्या |
| 18 अप्रैल | पराशर ऋषि जयंती |
| 19 अप्रैल | परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई |
| 20 अ |
इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल (रविवार) को मनाई जाएगी।तृतीया तिथि सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:27 बजे तक रहेगी।मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा और शुभ कार्य अक्षय फल देता है। खासतौर पर सोना खरीदना, विवाह और नए काम की शुरुआत के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा की तिथि 1 अप्रैल को सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल को सुबह 7:41 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जाएगी।
अगर आप शादी की तारीख तय कर रहे हैं, तो अप्रैल में ये दिन खास तौर पर शुभ माने गए हैं।
| तारीख | समय |
|---|---|
| 15 अप्रैल (बुधवार) | दोपहर 3:22 से रात 10:31 तक |
| 20 अप्रैल (सोमवार) | सुबह 5:51 से शाम 5:49 तक |
| 21 अप्रैल (मंगलवार) | सुबह 5:50 से दोपहर 12:31 तक |
| 25 अप्रैल (शनिवार) | 26 अप्रैल सुबह 2:10 से 5:45 तक |
| 27 अप्रैल (सोमवार) | रात 9:18 से 9:36 तक |
| 28 अप्रैल (मंगलवार) | 29 अप्रैल रात 9:04 से सुबह 5:42 तक |
| 29 अप्रैल (बुधवार) | सुबह 5:42 से रात 8:52 तक |