
Dhanteras Shopping 2024: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं।
इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इससे आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा होगी। सालभर धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, धन की कमी दूर होगी और किस्मत भी चमकेगी। आइये जानते हैं धनतेरस तिथि मुहूर्त और राशि अनुसार क्या खरीदें ..
कब है धन त्रयोदशी
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भः 29 अक्टूबर सुबह 10:32 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्तः 30 अक्टूबर दोपहर 01:16 बजे तक
29 अक्टूबर को शाम 6:31 बजे से शुरू होकर रात 8:31 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 05:38 बजे से रात 08:13 बजे तक
वृषभ लग्न का मुहूर्तः शाम 06:13 से रात्रि 08:27 बजे तक
दीपदानः शाम 07:46 बजे से रात्रि 09:10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तः सुबह 11.48 बजे से 12:32 बजे तक
चर (सामान्य): सुबह 09:18 - सुबह 10.41
लाभ (उन्नति): सुबह 10.41 - दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति): रात 7.15 - रात 08.51
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास से जानिए धनतेरस पर राशि अनुसार किन वस्तुओं की करें खरीदारी
धनतेरस पर मेष राशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसिलिए धनतेरस पर आपके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा। यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं।
मिथुन राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ होता। मिथुन राशि वालों के लिए पन्ना शुभ रत्न है, इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी।
कर्क राशि के लोगों को धनतरेस पर चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना उत्तम रहेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है। यदि बजट कम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो।
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आपको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए, इससे आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा। आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है। मोती की माला भी खरीद सकते हैं।
तुला राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।
धनतेरस पर वृश्चिक राशि के लोगों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। इससे वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा।
धनु राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीदना चाहिए। ऐसा करने से साल भर पैसे की कमी नहीं रहेगी।
मकर राशि के लोगों को धनतेरस वाले दिन आप स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं। इससे सालभर आपकी उन्नति होगी।
कुंभ राशि के लोगों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदने चाहिए। उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं।
मीन राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।