
राहु राशि परिवर्तन के बाद कुंभ राशि वालों के लिए बन सकता है वाहन खरीदने का योग
Rahu Rashi parivartan Kumbh Rashi: ग्रह गोचर के कैलेंडर पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि अगले साल 2025 को क्रूर ग्रह राहु कर्मफलदाता शनि की राशि में पहुंचेंगे। राहु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को शनि की कुंभ राशि में होगा। राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं और इस समय राहु मीन राशि में विराजमान हैं। इसके बाद वो कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 05 दिसंबर 2026 तक रहेंगे।
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। लेकिन शनि की कुंभ राशि में राहु का गोचर कई राशि के लोगों को शुभफल देता है। इससे इस समय इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलता है। करियर में सफलता, ऊंचा मुकाम, सुख समृद्धि और परिवार में खुशियां मिलती हैं। आइये जानते हैं मई में होने वाला राहु गोचर का कुंभ राशि वालों पर यह असर डालेगा ..
Rahu Gochar Effect: आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार राहु का गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर ही सबसे अधिक असर होगा। इस समय कुंभ राशि वालों को असीम लाभ मिल सकता है। आप इस समय सफलता की नई ऊंचाई छूएंगे। साल 2025 से लेकर आने वाले डेढ़ साल तक आप खूब तरक्की करेंगे।
इस समय आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको असीम सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मन प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेगा। आप करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। करियर के लिए यह समय एकदम अनुकूल है।
रविवार 18 मई 2025: शाम 6.52 से अगले दिन सुबह 5.28 बजे तक
गुरुवार 5 जून 5 2025: सुबह 5:23 बजे से पूरे दिन तक
शुक्रवार 6 जून 2025: सुबह 05:23 बजे से पूरे दिन तक
रविवार 8 जून 2025: सुबह 07:17 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक
रविवार 15 जून 2025: दोपहर 03:51 बजे से रात तक
सोमवार 16 जून 2025: सुबह 05:23 बजे से दिनभर
शुक्रवार 20 जून 2025: सुबह 09:49 बजे से रात 09:45 बजे तक
सोमवार 23 जून 2025: दोपहर 03:16 बजे से रात 10:09 बजे तक
शुक्रवार 27 जून 2025: सुबह 11:19 बजे से दिनभर
Updated on:
30 Sept 2024 07:46 am
Published on:
29 Sept 2024 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
