Navratri 2024 October: हिंदू धर्म में आदि शक्ति जगदंबा की पूजा का विशेष महत्व है, हिंदू दर्शन के अनुसार इन्हीं जगदंबा की कृपा से सृष्टि की रचना हुई है और इनके आशीर्वाद के बाद हर सुख मिल प्राप्त हो जाता है। भक्त इनको विभिन्न स्वरूप में पूजते हैं, इसके लिए विशेष रूप से नवरात्रि में इनकी आराधना कर 9 दिन तक उत्सव मनाते हैं। माता जगदंबा की पूजा का यह उत्सव साल में 4 बार नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।