धर्म और अध्यात्म

Vivah Muhurat 2025 : दीपावली बाद शादियों की धूम, नवम्बर में 14 और दिसम्बर में 6 दिन रहेंगे विवाह के शुभ मुर्हूत

Vivah Muhurat 2025 : दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी से शुरू होगा विवाह सीजन — नवंबर में 14 और दिसंबर में 6 शुभ मुहूर्त, पूरी सूची यहां देखें।

2 min read
Oct 16, 2025
Vivah Muhurat 2025 : November–December 2025 Shubh Vivah Muhura (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Vivah Muhurat 2025 : धनतेरस, दीपावली और गोवर्द्धन पूजन के बाद नवम्बर में देवऊठनी एकादशी से शादियों की धूम शुरू होगी। इस साल नवम्बर में 14 और दिसम्बर में 6 दिन शुभ मुर्हूत रहेंगे। देवऊठनी एकादशी पर्व 2 नवम्बर को मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी शालिग्राम के विवाह के साथ मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। पौराणिक मान्यतानुसार चार माह भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे। इस दौरान वर्जित रहे शुभ कार्यों की फिर से शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें

Premananda Maharaj का सबसे उत्तम मंत्र, क्या इस मंत्र से बदल सकती है आपकी किस्मत

बुकिंग और खरीदारी का दौर

नवम्बर में शादियों के चलते लोग होटल, धर्मशाला, मैरिज गार्डन, बैंड-बाजा, लाइट, घोड़ी की बुकिंग में जुटे हैं। बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण, साडिय़ां, लहंगा, चुनरी, बेस, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, वाहनों और अन्य की खरीदारी शुरू हो गई है। दीपावली के बाद खरीदारी के दौर में और तेजी आएगी। इसको लेकर कारोबारी भी खासे उत्साहित हैं।

विवाह मुर्हूत | November–December 2025 Shubh Vivah Muhurat

नवंबर 2025 में विवाह के 14 शुभ मुहूर्त (November 2025 Vivah Muhurat)

नवंबर महीने में कुल 14 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। जोकि 2 नंबर से शुरू होकर 30 नंबर तक रहेंगे। आपको बता दें कि 2 को देवऊठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2025 date) का अभूझ मुहूर्त रहेगा। जानिए कौन कौन से दिन विवाह के लिए उत्तम है।

यहां विवाह के लिए शुभ तिथियों की पूरी सूची दी गई है:

क्रम संख्या (S. No.)विवाह की शुभ तिथि (Shubh Tithi for Marriage)विशेष महत्व (Special Significance)
1.2 नवंबरदेवउठनी एकादशी (Abhujh Muhurat) - बिना किसी पंडित से पूछे इस दिन विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
2.3 नवंबरशुभ मुहूर्त
3.6 नवंबरशुभ मुहूर्त
4.8 नवंबरशुभ मुहूर्त
5.12 नवंबरशुभ मुहूर्त
6.13 नवंबरशुभ मुहूर्त
7.16 नवंबरशुभ मुहूर्त
8.17 नवंबरशुभ मुहूर्त
9.18 नवंबरशुभ मुहूर्त
10.21 नवंबरशुभ मुहूर्त
11.22 नवंबरशुभ मुहूर्त
12.23 नवंबरशुभ मुहूर्त
13.25 नवंबरशुभ मुहूर्त
14.30 नवंबरशुभ मुहूर्त

दिसंबर 2025 (December 2025 Vivah Muhurat)

दिसंबर महीने में भी कुल 6 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। 4,5,6 7, 11,12

शादी के लिए शुभ मुहूर्त देखना क्यों जरूरी होता है?

हिंदू धर्म में शादी का शुभ मुहूर्त निकालना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर गलत समय पर शादी हो जाए, तो पति-पत्नी के जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन अगर सही और शुभ समय पर शादी की जाए, तो जीवन में खुशियां, शांति और सौभाग्य बढ़ता है। इसी वजह से देवशयन यानी जब भगवान विश्राम करते हैं, उस समय शादी करना अशुभ माना जाता है। इसलिए उस दौरान विवाह नहीं किए जाते।

ये भी पढ़ें

Premanand Ji Maharaj Health Update : धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात के बाद प्रेमानंद महाराज ने बताई अपनी चौंकाने वाली इच्छा

Published on:
16 Oct 2025 02:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर