धर्म और अध्यात्म

शनि देव का दिन है शनिवार: इस दिन ऐसे समझें न्याय के देवता के शुभ इशारे

शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं?

3 min read
Apr 30, 2021
Positive signals of Shani dev
good and Positive signals of Shani dev

सनातन धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, जो व्यक्ति को जीवित अवस्था में उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। इसके तहत अच्छे कर्मों का अच्छा फल तो वहीं बुरे कर्म करने पर दंड के विधान के तहत दंड देते हैं।

ज्योतिष के कई जानकारों के अनुसार शनि देव को उसके इस दंड के विधान के तहत ही क्रूर माना जाता है, इसी के चलते इन्हें लेकर लोगों में भय पैदा होता है। जबकि Shani Dev केवल बुरे कर्म पर ही दंड देते हैं, वहीं यदि ये प्रसन्न हो जाएं तो व्यक्ति को Blessing देकर उन उंचाइयों तक ले जाते हैं, जिनकी व्यक्ति कल्पना तक नहीं कर सकता। ये बुरे कर्म के चलते राजा को रंक तक और अच्छे कर्म के चलते रंक को राजा तक बना देते हैं।

वैदिक ज्योतिष में सप्ताह के दिनों में शनिवार को भगवान शनि देव (Shani Devta) का दिन माना गया है। ऐसे में इस दिन जहां शनिदेव को प्रसन्न करना काफी आसान माना जाता है।

वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सुबह के समय में कुछ चीजों का दिखना काफी शुभ होता है। जिनसे ये भी पता चल जाता है कि shani Maharaj आप पर प्रसन्न हैं और आज के दिन आपके हर काम में आपकी सहायता भी करेंगे।

दरअसल जानकारों के अनुसार Saturday की सुबह कुछ खास चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है, जिनके संबंध में यह मान्यता है कि ये चीजें दिखना इस ओर इशारा करती हैं कि आज आपका दिन न केवल शुभ होने वाला है बल्कि आज आप पर शनिदेव की विशेष कृपा भी रहने वाली है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शनिदेव कर्मों के आधार पर दंड के विधान के तहत ही हर किसी को फल देते हैं। ऐसे में यदि शनिदेव की ओर यानि शनिवार की सुबह आपको कोई इशारा होता है तो उस समय भी किए गए उचित कार्य आपको शनिदेव की कृपा का पात्र बनाते हैं।

ऐसे समझें शनिवार को शनिदेव के इशारे...

: शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी दिखना शुभ माना जाता है, ऐसे में शनिदेव की कृपा स्वयं पर बनाए रखने के लिए शुद्ध मन से उस सफाई कर्मचारी को कुछ पैसे और काले रंग के कपड़े जरूर दान करें।

: शनिवार की सुबह काला कुत्ता दिखना भी शनिदेव के इशारों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यदि शनिवार को आपको कोई काला कुत्ता दिखे तो उसे रोटी या बिस्किट आदि जरूर खिलाएं।

यह भी माना जाता है कि यदि आप प्रति शनिवार काले कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाते हैं तो आप पर शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

: इसके अलावा यदि आपको शनिवार के दिन कोई गरीब या भिखारी दिख जाए, तो शुद्ध मन से इन्हें दान जरूर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव खुश होते हैं।

वहीं भिखारी या गरीब व्यक्ति का अपमान करना शनिदेव को भी नाराज करा देता है।