धर्म और अध्यात्म

सोई किस्मत जगा देंगे ये 4 व्रत! ग्रह दोष मिटेंगे, करियर और शादी की बाधाएं होंगी दूर

Vrat and Kundali Dosh nivaran Upay in hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती या बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शांडिल्य के अनुसार, इन समस्याओं का जड़ कुंडली में बैठे कमजोर ग्रह […]
2 min read
Jan 25, 2026
Best vrat for kundali and grah dosh
Vrat for Grah & Kundali Dosh:आसान-सी व्रत-पूजा से ही कुंडली और ग्रह दोष से मिल सकती है मुक्ति, पढ़ें व्रत, नियम और विधियां। (PC: AI)

Vrat and Kundali Dosh nivaran Upay in hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती या बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शांडिल्य के अनुसार, इन समस्याओं का जड़ कुंडली में बैठे कमजोर ग्रह हो सकते हैं।

लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शास्त्र सम्मत कुछ आसान व्रत-उपाय (Fasting Remedies) कर आप इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं और अपनी सोई हुई किस्मत जगा सकते हैं।

इन विशेष दिनों के व्रत से बदल सकती है आपकी दुनिया:

1. आत्मविश्वास के लिए: रविवार व्रत

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या आपको मान-सम्मान की कमी महसूस होती है, तो रविवार का व्रत रामबाण उपाय है।

  • कैसे करें: तांबे के लोटे में लाल चंदन और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • सावधानी: इस दिन नमक का सेवन बिल्कुल न करें और शाम को गुड़-गेहूं का भोजन करें। यह उपाय 12 रविवार तक करना शुभ होता है।

2. करियर और शादी की बाधा के लिए: मंगलवार व्रत

यदि विवाह में देरी हो रही है या करियर ग्राफ गिर रहा है, तो हनुमान जी की शरण में जाएं।

  • कैसे करें: मंगलवार को निर्जला या फलाहार व्रत रखें। 'ॐ अं अंगारकाय नमः' का जाप करें और हनुमान चालीसा पढ़ें। इससे रक्त संबंधी बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

3. पितृदोष और धन लाभ के लिए: एकादशी व्रत

महीने की दोनों एकादशियों का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यह मोक्ष प्रदायक और आर्थिक तंगी दूर करने वाला माना जाता है।

  • विधि: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर पीले वस्त्र पहनें। श्रीहरि को तुलसी और पंचामृत का भोग लगाएं। इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। यह मंत्र जीवन के सारे दुख-दर्द और कष्ट हर लेता है।

4. शनि की साढ़ेसाती और गरीबी से मुक्तिः शनिवार

न्याय के देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का व्रत श्रेष्ठ है।

  • उपाय: इस दिन सरसों का तेल और काली उड़द का दान करें। कौवों को रोटी खिलाएं। मान्यता है, इससे कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है और घर की दरिद्रता दूर होती है।

{अस्वीकृति(Disclaimer): लेख शास्त्रों में बताए व्रतों और धार्मिक विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर लिखा गया है। हम किसी भी बात की पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ से मिलें।}

Published on:
25 Jan 2026 10:58 am