धर्म और अध्यात्म

Karwa Chauth 2025: दिल्ली से लकर यूपी तक, जानें करवाचौथ पर इन शहरों में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2025 Moon Timings: करवा चौथ 2025 का व्रत इस साल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

2 min read
Oct 06, 2025
करवा चौथ पर इन शहरों में कब दिखेगा चांद? (Image Source: Chatgpt)

Karwa Chauth Pooja Timings 2025: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का काफी महत्व होता है। इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पूरा दिन व्रत करने के बाद रात को करवा माता और चांद की पूजा कर महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस शहर में कब चांद निकलेगा?

ये भी पढ़ें

karwa Chauth 2025: पति-पत्नी में बढ़ गई है दूरियां? करवा चौथ पर करें ये उपाय, रिश्ता हो सकता है मजबूत

करवाचौथ पूजा मुहूर्त

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। पूजा का शुभ समय शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक रहेगा।

किस शहर में कब निकलेगा चांद

शहरचांद निकलने का समय
नोएडा08:13 PM
लखनऊ08:02 PM
कानपुर08:06 PM
दिल्ली 08:13 PM
मुंबई08:55 PM
मेरठ08:13 PM
पंजाब08:10 PM
प्रयागराज08:02 PM
जयपुर08:22 PM
बंगलूरू  08:48 PM

कितने बजे होगा चांद्रोदय समय

करवा चौथ पर चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय, दिल्ली शहर में रात 08 बजकर 13 मिनट पर होगा। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ अंतर हो सकता है।

करवा चौथ के बारे में विशेष बातें

करवा चौथ पर, विवाहित महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करती हैं। शाम को चांद देखने, चांद को अर्घ्य देने और अपने पति के हाथों से भोजन का निवाला लेने के बाद, वे अपना व्रत तोड़ती हैं। चांद के अलावा, महिलाएं भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान पार्वती, भगवान कार्तिकेय और करवा माता की भी पूजा करती हैं। वे नई दुल्हन की तरह सजती हैं, लाल रंग के नए कपड़े पहनती हैं, श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती हैं।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2025: नई-नई शादी के बाद पहला करवाचौथ? ये व्रत विधि और टिप्स बनाएंगे दिन को खास

Updated on:
10 Oct 2025 12:34 pm
Published on:
06 Oct 2025 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर