धर्म और अध्यात्म

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, जागेगा सौभाग्य

Mahashivratri 2023 यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शिव (Shiv Puja) पूजा कर रहे हैं, तो आप अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली शिव मंत्र का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार किया जाना चाहिए। इस लेख में जानें आपकी राशि के मुताबिक कौन सा मंत्र (Shiv Mantra According to your zodiac) बरसाएगा आप पर शिव की कृपा...

3 min read
Feb 17, 2023

Mahashivratri 2023 Puja Mantra इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपाय करके भोलेनाथ की कृपा पाई जा सकती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन कुछ मंत्रों का जाप किया जाए, तो भोलेनाथ के आशीर्वाद से मन की हर मुराद पूरी होती है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहनना चाहिए। फिर विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यदि आप किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शिव पूजा कर रहे हैं, तो आप अपनी राशि के अनुसार प्रभावशाली शिव मंत्र (Shiv Mantra According to your zodiac) का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार किया जाना चाहिए। इस लेख में जानें आपकी राशि के मुताबिक कौन सा मंत्र (Shiv Mantra According to your zodiac) बरसाएगा आप पर शिव की कृपा...

महाशिवरात्रि 2023 राशि अनुसार शिव मंत्र Shiv Mantra According Zodiac

मेष Shiv Mantra According Zodiac
महाशिवरात्रि पर मेष राशि के लोगों को पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

वृष Shiv Mantra According Zodiac
वृष राशि वाले लोगों को महाशिवरात्रि के दिन ओम नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन Shiv Mantra According Zodiac
इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन ओम नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ओम नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क Shiv Mantra According Zodiac
कर्क राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के समय ओम चंद्रमौलेश्वर नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह Shiv Mantra According Zodiac
महाशिवरात्रि पर इस राशि के लोगों को ओम नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ओम नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या Shiv Mantra According Zodiac
इस राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन ओम नमो शिवाय कालं ओम नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुला Shiv Mantra According Zodiac
इस राशि के लोगों को शिव का पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक Shiv Mantra According Zodiac
महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि वाले लोगों को ओम हौम ओम जूं स: मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु Shiv Mantra According Zodiac
धनु राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर Shiv Mantra According Zodiac
इस राशि के लोगों को भी महाशिवरात्रि पर ओम हौम ओम जूं स: मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ Shiv Mantra According Zodiac
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को भी ओम हौम ओम जूं स: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन Shiv Mantra According Zodiac
महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोगों को ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

नोट: भगवान शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार या एक माला करनी चाहिए। मंत्र का जाप करते समय मन को एकाग्र और शांत रखना जरूरी माना गया है।

Updated on:
18 Feb 2023 11:02 am
Published on:
17 Feb 2023 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर