11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये एक काम, बन जाएगा हर काम, मिलेगी सफलता और खुशियां

आपने महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान देखा होगा कि कुछ लोग शिव जी को अर्पित किया गया बेलपत्र अपनी पूजा की थाली में वापस ले जाते हैं। यानी शिवजी को अर्पित किया और फिर वापस रख लिया। इस लेख में आगे जानें आखिर महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों करते हैं लोग?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 18 Feb 2023, 11:21 AM IST

mahashivratri_tps.jpg

Mahashivratri 2023 भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि देवों के देव महादेव को बेलपत्र बहुत प्रिय होते हैं। इसीलिए शिव जी को पूजा में बेल पत्र अर्पित करने का विधान है। पर क्या आप जानते हैं कि शिवजी को प्रिय यह बेल पत्र आपके लिए भी बड़े काम का साबित हो सकता है?

आपने महाशिवरात्रि पर शिव पूजा के दौरान देखा होगा कि कुछ लोग शिव जी को अर्पित किया गया बेलपत्र अपनी पूजा की थाली में वापस ले जाते हैं। यानी शिवजी को अर्पित किया और फिर वापस रख लिया। इस लेख में आगे जानें आखिर महाशिवरात्रि पर ऐसा क्यों करते हैं लोग?

ये भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के ये नियम कर लिए फॉलो, तो हमेशा रहेंगे स्वस्थ, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत
ये भी पढ़ें: क्या आप भी हर दिन पहन लेती हैं नई ड्रेस, ज्योतिष में इस दिन खरीदे और पहने गए कपड़े जगाते हैं सौभाग्य

माना जाता है कि जब आप बेलपत्र की पत्ती को शिव जी को अर्पित करते हैं और उसे फिर से उठा लेते हैं, तो ये उसके स्पंदन को लंबे समय तक बनाए रख सकती है। यदि आप इसे अपने साथ कुछ दिन तक रखें, तो निश्चित ही इसके शुभ परिणाम आपको मिलते हैं।

आप यदि बेल पत्र को अर्पित करने के बाद इसे अपनी कुर्ते या शर्ट की जेब में रख लें, तो आप देखिएगा इसका असर आपको जल्द ही नजर आएगा। माना जाता है कि इससे आपको स्वास्थ्य, खुशहाली और मानसिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर क्या है चार पहर पूजा का विधान, हर पहर की पूजा का मिलता है अलग फल
ये भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है हिंदु नव वर्ष, इस बार एक साल में होंगे 13 महीने, दो महीने रहेगा सावन


महाशिवरात्रि पर महादेव को जरूर चढ़ाएं ये चीजें Mahashivratri 2023
महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को बेलपत्र के साथ ही कई चीजें अर्पित की जाती हैं। इन चीजों में दूध, गंगा जल, चीनी, दही, शहद, फूल, श्रीफल और रुद्राक्ष भी शामिल है। ध्यान दें शिव जी को इन चीजों को अर्पित करते समय 'ऊं नम: शिवायÓ मंत्र या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।