
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक भले ही न्यू ईयर 1 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है। लेकिन हिन्दु कैलेंडर के मुताबिक नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह से मानी जाती है। हिंदु कैलेंडर के मुताबिक फिलहाल साल का अंतिम महीना फाल्गुन चल रहा है। ववहीं नव वर्ष की शुरुआत चैत्र महीने से होगी। चैत्र माह हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है। हिंदू नव वर्ष को देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप भी जानें कब से शुरू हो रहा है हिन्दु नव वर्ष, कौन करता है किस तरह सेलेब्रेट...?
हिंदू नव वर्ष 2023 कब शुरू होगा
अंग्रेजी कैलेंडर में नए साल की तारीख फिक्स होती है और वह है 1 जनवरी। लेकिन, हिंदू नव वर्ष की तारीख में हर साल बदलाव होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 22 मार्च 2023 से होने जा रहा है। अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू कैलेंडर में भी साल के 12 महीने माने गए हैं।
हिंदू कैलेंडर में 2023 में हैं 13 महीने
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल 12 महीने का एक साल होता है, लेकिन इस बार अधिक मास होने से इस नव वर्ष में 13 महीने होंगे।
यहां पढ़ें महीनों के नाम और तिथि
1. चैत्र माह: 22 मार्च 2023 - 6 अप्रैल 2023
2. वैशाख माह: 7 अप्रैल 2023 - 5 मई 2023
3. ज्येष्ठ माह: 6 मई 2023 - 4 जून 2023
4. आषाढ़ माह: 5 जून 2023 - 3 जुलाई 2023
5. श्रावण माह: 4 जुलाई 2023 - 31 अगस्त 2023 (अधिक माह होने से यह महीना इस बार 60 दिन का होगा)
6. भाद्रपद माह : 1 सितंबर 2023 - 29 सितंबर 2023
7. आश्विन माह : 30 सितंबर 2023 - 28 अक्टूबर 2023
8. कार्तिक माह : 29 अक्टूबर 2023 - 27 नवंबर 2023
9. मार्गशीर्ष माह : 28 नवंबर 2023 - 26 दिसंबर 2023
10. पौष माह : 27 दिसंबर 2023 - 25 जनवरी 2024
11. माघ माह : 26 जनवरी 2024 - 24 फरवरी 2024
12. फाल्गुन माह : 25 फरवरी 2024 - 25 मार्च 2024
चैत्र नवरात्रि से होती है हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
हिंदू नव वर्ष के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। हिंदू नव वर्ष के पहले दिन घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है और नौ दिन तक मां देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। माना जाता है कि हिंदू नव वर्ष के पहले दिन देवी दुर्गा की आराधना करने से जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं। वहीं सालभर सुख, समृद्धि बनी रहती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक रहेंगे।
हिंदू नव वर्ष 2023 मुहूर्त
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शुरू - 21 मार्च 2023, रात 10.52
- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त - 22 मार्च 2023, रात 8.20
- चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6:29 - सुबह 7:39 (22 मार्च 2023)
इन नामों से पुकारा जाता है हिंदु नववर्ष
हिंदू नव वर्ष के दिन सिंधि समाज के लोग चेती चंड का पर्व मनाते हैं। महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा पर्व के रूप में मनाया जाता है। कर्नाटक में युगादि के नाम से पहचाना जाता है। गोवा और केरल में कोंकणी समुदाय के लोग संवत्सर पड़वो कहते हैं। कश्मीर में नवरेह कहा जाता है। मणिपुर में सजिबु नोंगमा पानबा के पर्व के रूप में मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में उगादी के नाम से जाना जाता है नव वर्ष।
Updated on:
16 Feb 2023, 6:09 PM IST
Published on:
16 Feb 2023, 6:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.