6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips For Marriage : विवाह में हो रही है देरी, कहीं वास्तु दोष तो नहीं, इन उपायों से आपके घर में जल्द बजेगी शादी की शहनाई

एस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूमेरोलॉजिस्ट तथा वास्तु एक्सपर्ट अंजना गुप्ता इस लेख में आपको बता रही हैं विवाह के योग बनाने के लिए वास्तु टिप्स...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 16 Feb 2023, 12:13 PM IST

vastu_tips_for_marriage.jpg

Vastu Tips For Marriage वास्तुशास्त्र के मुताबिक कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही नहीं बल्कि वास्तु दोष के कारण भी युवक-युवती के विवाह में देरी होती है। दरअसल, वास्तु विज्ञान आपके आस-पास की चीजों से उत्पन्न ऊर्जा के नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव को बताता है। विवाह योग्य बच्चों का कमरा गलत दिशा में होने से उनके विवाह में कई अड़चनें आती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दूर के उपाय अपनाएं जाएं तो घर में जल्द ही शादी की शहनाइयां बज सकती हैं। एस्ट्रोलॉजिस्ट, न्यूमेरोलॉजिस्ट तथा वास्तु एक्सपर्ट अंजना गुप्ता इस लेख में आपको बता रही हैं विवाह के योग बनाने के लिए वास्तु टिप्स...

ये भी पढ़ें:यह शिवजी का ऋणमुक्तेश्वर रूप, यहां दर्शन मात्र से ही मिल जाती है ऋणों से मुक्ति
ये भी पढ़ें:Mahashivratri 2023 इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा का अशुभ साया, यहां जानें कैसे होगी भोलेनाथ की पूजा

- वास्तु में पिओनी के फूल को विवाह शीघ्र कराने के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है।
- यदि विवाह योग्य बच्चों के बैडरूम में पिओनी के फूलों का एक चित्र लगाएं तो विवाह जल्दी होने के योग बनते हैं।
- जिस व्यक्ति का विवाह होने में देर हो रही हो, उसके शयनकक्ष में मैन्डरिन बत्तखों के जोड़े की मूर्ति लगाएं। इसमें एक नर और एक मादा होनी आवश्यक है। ऐसा करने से विवाह शीघ्र होगा। वहीं जीवन साथी प्रेम करने वाला होगा।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार जब विवाह योग्य लड़के अथवा लड़कियों का कॅरियर बन जाए और उनका विवाह करना हो, तब उन्हें उत्तर-पश्चिम यानी वायव्य कोण में सोना चाहिए। यदि वायव्य कोण में कमरा नहीं है तो, विकल्प के रूप में उत्तर दिशा या ईशान के कमरे के उत्तर-पश्चिम में उनके रहने-सोने की व्यवस्था की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:मणिबंध रेखाएं बताती हैं आपकी उम्र का हाल, खोल देती हैं जीवन के कई राज भी
ये भी पढ़ें: इन तारीखों में जन्में लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान, जिंदगी भर पाते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

- विवाह योग्य बच्चों के कमरे का रंग हल्का गुलाबी या आंखों को सुंदर लगने वाला कोई भी कलर करवाना चाहिए।
- कभी भी अत्यधिक गहरे, भूरे,नीले और काले रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसे रंगों से नेगेटिविटी आती है।
- जो अविवाहित दक्षिण दिशा में सोते हैं, उनके विवाह में अड़चनें आती हैं।
- वहीं नैऋत्य कोण में सोने वालों को विवाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
- विवाह की चाह रखने वालों को पलंग इस प्रकार लगाना चाहिए कि उसे दोनों तरफ से उपयोग में लाया जा सके। दोनों तरफ से दीवार से सटा पलंग विवाह में रुकावटें पैदा करता है।
- पलंग के ऊपर किसी भी प्रकार की बीम या दुछत्ती नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से मानसिक तनाव हो सकता है, जो विवाह के निर्णय में बाधा बन सकता है।
- जिस किसी विवाह योग्य व्यक्ति के विवाह में अड़चन आ रही हो तो, ऐसे व्यक्ति के बैडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैंची, छुरी और धारदार वस्तुएं भूलकर भी न रखें।
- विवाह की चाह रखने वालों को अपने बैडरूम में उत्तर दिशा की दीवार पर राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती या किसी विवाहित जोड़े की तस्वीर लगाने से विवाह शीघ्र होता है।
- विवाह योग्य युवक-युवतियों के बैडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में दो एक्टीवेटेड क्रिस्टल रखें। इससे विवाह शीघ्र होने के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें: वास्तु के ये उपाय पूरा करेंगे आपका विदेश जाने का सपना, बनेंगे विदेश में बिजनेस विस्तार के योग
ये भी पढ़ें:Ashth Laxmi Yog 2023 बनने जा रहा है अष्टलक्ष्मी राजयोग, इस योग में बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, इन राशियों को होगा मुनाफा ही मुनाफा