30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह शिवजी का ऋणमुक्तेश्वर रूप, यहां दर्शन मात्र से ही मिल जाती है ऋणों से मुक्ति

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है ऋणों से मुक्त करने वाले भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 15 Feb 2023, 3:06 PM IST

rinmukteshwar_temple_in_dindauri_madhaypradesh.jpg

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एक गांव कुकर्रामठ। यह गांव एक प्राचीन शिव मंदिर के कारण जाना-पहचाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर शिव के ऋणमुक्तेश्वर रूप के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की खासियत इसके नाम से ही पता चलती है, ऋणमुक्तेश्वर यानी ऋण से मुक्त करने वाला। माना जाता है कि यह मंदिर ऐसा है कि केवल दर्शन मात्र से ही आपको कई ऋणों से मुक्ति मिल जाती है। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है ऋणों से मुक्त करने वाले भगवान शिव के इस मंदिर के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

ये भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2023 विजया एकादशी कल, इस दिन जरूर करें ये काम
ये भी पढ़ें:Mahashivratri 2023 कर्ज मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर इस तरह करें भगवान शिव की पूजा, बढ़ेगा धन-धान्य भी

10वीं-11वीं सदी का है मंदिर
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 10वीं-11वीं सदी में किया गया। इस मंदिर में पूजा-पाठ और दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति पितृ-ऋण, देव-ऋण और गुरु-ऋण से मुक्ति पाता है। यही कारण है कि आस-पास के लोग और अधिकांश नर्मदा परिक्रमा करने आने वाले लोग इस मंदिर के दर्शन करने जरूर आते हैं।
एक मान्यता यह भी है कि यह मंदिर कल्चुरी कालीन है। यहां छह मंदिरों का समूह था, लेकिन मौसम और समय के प्रतिकूल प्रभावों से सभी खंडहर हो गए।

ये भी पढ़ें:सपनों में दिखने वाली ये चीजें देती हैं संकेत, बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, आप होने वाले हैं मालामाल
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा का अशुभ साया, यहां जानें कैसे होगी भोलेनाथ की पूजा

अधिकांश मूर्तियों का हो चुका है क्षरण
यह मंदिर एक विशाल चबूतरे पर बना है। मंदिर के गर्भ गृह में विशाल शिव प्रतीक मौजूद है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने नंदी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में तीनों ओर प्रकोष्ठ बने हैं। मंदिर की दीवारों पर मूर्तियांं बनी हुई हैं। प्राचीन काल का होने के कारण अधिकांश मूर्तियों का क्षरण भी हो गया है। पहले इस स्थान पर 12 मूर्तियां थीं, जिनमे भगवान विष्णु ,भगवान हनुमान ,महावीर स्वामी , गौतम बुद्ध, शेर और कुत्ते सहित अन्य थी। मंदिर का रख रखाव पुरातत्व विभाग करता है।

ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2023 : शुक्र गोचर से बनने वाला है मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलने वाला है बेशुमार पैसा
ये भी पढ़ें: Ashth Laxmi Yog 2023 बनने जा रहा है अष्टलक्ष्मी राजयोग, इस योग में बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, इन राशियों को होगा मुनाफा ही मुनाफा

लगता है विशाल मेला
इस गांव में रहने वाले लोग इस मंदिर में पूजा-पाठ करने आते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। प्राचीन मड़ई भी यहीं लगती है।

शंकराचार्य ने करवाया था निर्माण
माना जाता है कि कल्चुरी नरेश कोकल्यदेव के सहयोग से तात्कालीन शंकराचार्य ने गुरुऋण से मुक्त होने के लिए इस मंदिर का निर्माण कराया था। इसीलिए इस मंदिर को ऋणमुक्तेेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। वहीं यह भी कहा जाता है कि यह मंदिर स्वान को समर्पित है। स्वान को कुकर भी कहा जाता है, इसीलिए इस मंदिर को कुकर्रामठ भी कहा जाता है।