6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिबंध रेखाएं बताती हैं आपकी उम्र का हाल, खोल देती हैं जीवन के कई राज भी

पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं मणिबंध रेखाओं से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 16 Feb 2023, 11:36 AM IST

manibandh_rekha_ke_raaz.jpg


ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक शिशु के जन्म लेते ही उसकी कुंडली बनाकर उसके भविष्य की दशा और दिशा के बारे में बताया जाता है। ठीक वैसे ही हस्तशास्त्र में हाथ की रेखाओं देखकर उसके जीवन का हाल बताया जा सकता है। यही नहीं हाथ की रेखाएं व्यक्ति की उम्र का राज भी खोल देती हैं। हथेली में मौजूद जीवन रेखा के साथ ही हथेली और कलाई को जोडऩे वाले जोड़ पर नजर आने वाली रेखाएं यानी मणिबंध रेखाएं भी व्यक्ति की आयु के साथ ही भविष्य के कई राज खोलती हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य प्रदीप पांडे आपको बता रहे हैं मणिबंध रेखाओं से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट...

ये भी पढ़ें: सपनों में दिखने वाली ये चीजें देती हैं संकेत, बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, आप होने वाले हैं मालामाल
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023 इस बार महाशिवरात्रि पर भद्रा का अशुभ साया, यहां जानें कैसे होगी भोलेनाथ की पूजा

यहां पढ़ें मणिबंध रेखाएं कैसे बताती हैं आपकी उम्र

- हस्तरेखा के अनुसार कलाई और हथेली को जोडऩे वाली रेखा मणिबंध रेखा कहलाती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक मणिबंध पर बने रेखाओं के निशान से व्यक्ति की आयु के बारे में जानकारी मिलती है। यदि किसी जातक के हाथ में मणिबंध पर एक ही रेखा हो, तो उस व्यक्ति की आयु 25 वर्ष तक मानी जाती है।

- जबकि यदि मणिबंध पर दो रेखाएं होती हैं तो, व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष तक मानी जाती है। इसके अलावा मणिबंध पर तीन रेखाएं हों, तो व्यक्ति की आयु 75 साल तक मानी जाती है। वहीं मणिबंध पर यदि चार रेखाएं हों तो व्यक्ति को भाग्यशाली माना जाता है। वह न केवल दीर्घायु बल्कि सुखी-सम्पन्न जीवन जीने वाला भी होता है।

- यदि कोई रेखा मणिबंध से शनि पर्वत तक जाती है, तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य उज्जवल होता है, वह राजाओं की तरह जीवन जीने वाला होता है।
- यदि मणिबंध पर कोई शुभ चिन्ह जैसे की स्वास्तिक या द्वीप का निशान हो, तो ऐसे लोगों का भाग्य चमकता है।

ये भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2023 विजया एकादशी कल, इस दिन जरूर करें ये काम
ये भी पढ़ें:यह शिवजी का ऋणमुक्तेश्वर रूप, यहां दर्शन मात्र से ही मिल जाती है ऋणों से मुक्ति