- मंदिर में प्रवेश के बाद सबसे पहले भगवान के समक्ष हाथ जोड़कर सबसे पहले उन्हें धन्यवाद दें। यह धन्यवाद आपके जीवन में जो कुछ भी वर्तमान में आप पा रहे हैं, उसके प्रति भगवान का आभार व्यक्त करने के लिए होगा।
- इसके बाद आप जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।
- जीवन में सब कुछ पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उन चीजों के लिए लगातार आभार व्यक्त किया जाए, जो आपके जीवन में पहले से मौजूद है। फिर चाहे वह घर-गाड़ी, नौकरी-व्यवसाय, सेहत हो, परिवार या फिर रिश्ते।