महाशिवरात्रि 2026 पर अपनी मनोकामना के अनुसार करें रुद्राभिषेक। जानें दूध, घी, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करने के ज्योतिषीय लाभ और सही विधि।
Mahashivratri 2026 Rudrabhishek Benefits : महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन रुद्राभिषेक का बड़ा महत्व है। लोग अपने मन की इच्छाओं के मुताबिक अलग-अलग चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। सवाल यही है। किस चीज से रुद्राभिषेक करने से क्या फल मिलता है? 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है, तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि किस चीज से रुद्राभिषेक करें, तो ये जान लीजिए।
शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर लंबी उम्र, संतान सुख या अच्छा स्वास्थ्य चाहिए, तो दूध से रुद्राभिषेक बढ़िया रहेगा।
घी सिर्फ खाने में ही नहीं, पूजा में भी काम आता है। महाशिवरात्रि पर घी से रुद्राभिषेक करने से सेहत सुधरती है और रोग दूर होते हैं। साथ ही परिवार में खुशहाली भी आती है।
अगर आप चाहते हैं कि रिश्तों में मिठास बनी रहे, जीवन में खुशियां आएं या पुराने पाप खत्म हों, तो शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
जीवन में तरक्की चाहिए, घर, गाड़ी या जमीन का सुख चाहिए तो दही से रुद्राभिषेक सबसे अच्छा है।
गन्ने के रस से भी रुद्राभिषेक करना शुभ होता है। पैसे की तंगी दूर करनी है, कर्ज से छुटकारा पाना है, तो गन्ने का रस इस्तेमाल करें।
गंगाजल से अभिषेक करने पर मन में शांति आती है, घर में सुख-शांति रहती है। अगर आपको भी जीवन में ठहराव चाहिए, तो गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
शनि के बुरे असर से बचना है, दुश्मनों पर जीत पानी है या जीवन की रुकावटें दूर करनी हैं, तो सरसों के तेल से अभिषेक करें।
इत्र से रुद्राभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं, कुंडली में शुक्र मजबूत होता है और भौतिक सुख मिलते हैं।
अगर जल में भांग, धतूरा और बेलपत्र डालकर रुद्राभिषेक करते हैं, तो पुराने कष्ट दूर होते हैं, शिवजी का आशीर्वाद मिलता है और तरक्की का रास्ता खुलता है।
तो इस बार महाशिवरात्रि पर अपनी इच्छा और जरूरत के मुताबिक रुद्राभिषेक करें, भगवान शिव की कृपा जरूर मिलेगी।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।