धर्म और अध्यात्म

March Festival 2022: मार्च में कब कौन सा त्योहार पड़ रहा है? देखें पूरी लिस्ट

March Festival 2022: त्योहार और व्रत के लिहाज से मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है। होली से लेकर महाशिवरात्रि जैसे मुख्य त्योहार मार्च के महीने में ही आते हैं। जानिए कि मार्च के महीने में कब कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
March Festival 2022

March Festival 2022: मार्च के महीने को सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा पावन माना जाता है क्योंकि महाशिवरात्रि से लेकर होली जैसे मुख्य त्योहार इस महीने में मनाए जाते हैं। हिन्दू पंचांग के आखिरी महीने यानी फल्गुन की भी शुरुआत हो चुकी है। इसलिए भी मार्च के महीने को बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। इस महीने में में अलग-अलग देवताओं की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत भी रखा जाता है।
मार्च का महीना त्योहारों के साथ-साथ व्रत के लिए भी जाना जाता है। मार्च में शीतलाष्टमी से लेकर पापमोचनी एकादसी व्रत जैसे कई और भी विशेष व्रत मनाए जाते हैं।
इसलिए जानते हैं कि इस महीने में कब कौन सा त्योहार और व्रत आने वाला है ताकि आप पहले से ही त्योहारों और व्रत कि तैयारी आरम्भ कर सकें।

01 मार्च- मंगलवार- महाशिवरात्रि व्रत।

03 मार्च- गुरूवार वार- फाल्गुन मॉस शुक्ल पक्षारम्भ।

04 मार्च . शुक्रवार - परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती।

06 मार्च- रविवार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

10 मार्च- शुक्रवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ।

14मार्च - सोमवार- आमकाली एकादशी व्रत। रंगभरी एकादशी।

15 मार्च- मंगलवार- गोविन्द द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।

17 मार्च- गुरूवार वार- व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन ( भद्रा के बाद)

18 मार्च- शुक्रवार- स्नान- दान की फाल्गुनी पूर्णिमा।

19 मार्च- शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्षारम्भ। होली। धुरड्डी।

20 मार्च- रविवार- भ्रातृ 2 द्वितीया। भैया दूज।

21 मार्च- सोमवार- कल्पादि-संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

23 मार्च- बुधवार- शीतला षष्ठी।

24 मार्च- गुरूवार वार-शीतला सपत्मी व्रत।

25 मार्च- शुक्रवार- श्री शीतलाष्टमी व्रत।

28 मार्च- सोमवार- पापमोचनि एकादसी व्रत।

29 मार्च- मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत।

30 मार्च- बुधवार- मास शिवरात्रि व्रत।

31 मार्च- गुरूवार वार- श्राद्धादि की अमावस्या।

Published on:
22 Feb 2022 01:19 pm
Also Read
View All