8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu Effects: राहु खराब हो तो दिखते हैं ये संकेत, करियर और मानसिक तनाव से है कनेक्शन

Rahu Effects: राहु आपकी सोच, करियर और मानसिक स्थिति को कैसे प्रभावित करता है? जानिए शुभ-अशुभ राहु के संकेत, ज्योतिषीय मान्यताएं और आसान उपाय।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य संजीव ठाकुर

May 08, 2026

Rahu Effects, rahu remedies

Rahu Effects : राहु खराब होने के संकेत (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Rahu Effects : आजकल कई लोग मानसिक तनाव, डर, भ्रम और फैसलों में अस्थिरता जैसी समस्याओं से जूझते हैं। ज्योतिष में इन स्थितियों का संबंध राहु से माना जाता है। ज्योतिषाचार्य संजीव ठाकुर ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में बताया कि राहु व्यक्ति की सोच, करियर, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने शुभ और अशुभ राहु के संकेतों के साथ कुछ आसान उपाय भी बताए।

राहु क्या है? दिमाग का मास्टर या जीवन का विलेन?

राहु कोई असली ग्रह नहीं है, ये सिर्फ एक छाया है, लेकिन सीधा असर हमारे सोचने के ढंग और मानसिक ताकत पर डालता है। कभी-कभी मन में बेवजह शक, नकारात्मक विचार या डर बैठ जाते हैं यहीं से राहु की चाल शुरू हो जाती है।

कैसे पहचानें कि राहु आप पर भारी है?

  • अगर हर छोटी बात को घंटों सोचते रहते हैं या खुद को तनाव में उलझा लेते हैं।
  • रात में डरकर उठ जाते हैं, पसीना आता है, या फिर भयानक सपने परेशान करते हैं।
  • बनते काम बिगड़ जाते हैं, या खुद पर भरोसा कम हो रहा है।
  • कभी सही-गलत की समझ भी खो जाती है और फैसले उलझन में ले लेते हैं।

राहु की ताकत जिसने अमृत दिलाया

अब ये मत मानिए कि राहु हमेशा खराब है। समुद्र मंथन की कहानी याद है? राहु ने अपनी जिद और चतुराई से अमृत छीना था। उसमें वो जुनून है जो आपको सिर-फिरा बना सकता है, मगर लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।

शुभ राहु: आपको रिसर्च, बिजनेस, सोशल मीडिया और इनोवेशन की दुनिया में टॉप पर ले जाता है। यह आपको हार न मानने वाली जिद्द देता है।

अशुभ राहु: अगर राहु उल्टी दिशा में चला गया, तो वही जिद आपको बर्बाद भी कर सकती है।

राहु को काबू में करने के आसान उपाय

राहु की ताकत को दबाने की जरूरत नहीं, बस उस ऊर्जा को सही दिशा देनी है। अगर आप खुद को नकार देते हैं, तो जीवन सूना हो जाएगा। उसे संतुलित और पॉजिटिव रखने के लिए ये कुछ तरीके अपनाएं

मां सरस्वती की शरण लें: राहु बुद्धि को भटकाता है, सरस्वती देवी बुद्धि की मालिक हैं। उनका ध्यान करें, नीले फूल चढ़ाएं। मन शांत रहेगा।

चांदी का टोटका: महिलाएं चांदी का लॉकेट पहनें, और पुरुष या महिलाएं पर्स में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें। ये राहु की नेगेटिविटी को सोख लेता है।

चंद्रमा और मंगल को साधना: मन को मजबूत रखें (चंद्रमा) और अपनी हिम्मत को सही कामों पर लगाएं (मंगल)।

शारीरिक एक्टिविटी जरूरी: राहु उन्हीं पर हावी होता है जो खाली बैठकर सोचते रहते हैं। कसरत करिए, पार्क जाइए, शरीर को हिलाइए जब शरीर एक्टिव रहेगा, तो फालतू सोच गायब हो जाएगी।

सलाह की ताकत: कभी-कभी सही मार्गदर्शक बहुत जरूरी होता है जैसे कवच पहनने से भक्त का जीवन बदल गया, वैसे सही ज्योतिषी आपकी मुश्किलें दूर कर सकता है।

आज का समय: राहु और डिजिटल दुनिया

आज के डिजिटल युग में राहु का प्रभाव सबसे ज्यादा है। इंटरनेट, शेयर मार्केट और अचानक मिलने वाली शोहरत सब राहु के अधीन हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर सफल होना चाहते हैं या किसी गुप्त विद्या में महारत हासिल करना चाहते हैं, तो अपने राहु को मंत्रों और सात्विक जीवन से शुभ बनाएं।

याद रखिए राहु बिजली जैसा है। सही कनेक्शन हुआ तो घर जगमगाएगा, वरना शॉर्ट सर्किट तय है।

इन छोटे-छोटे उपायों को आजमाइए देखिए कैसे आपकी जिंदगी बदल जाती है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।