धर्म और अध्यात्म

Margashirsha Purnima Upay : गजकेसरी योग में साल की आखिरी पूर्णिमा: पानी का ये छोटा-सा उपाय खोल सकता है किस्मत का ताला

Water Ritual for Wish Fulfillment : साल की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को गजकेसरी योग में पड़ रही है। इस शुभ अवसर पर अपनी दो मनोकामनाएं पूरी करने और धन-समृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी पूजा, चंद्र को जल, मंत्र जाप और तुलसी पूजा सहित 10 अचूक उपाय जानें।

2 min read
Dec 04, 2025
Margashirsha Purnima Dec 4
Margashirsha Purnima Dec 4 : साल की आखिरी पूर्णिमा उपाय (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Full Moon Remedies for Wealth : हिंदू धर्म में पूर्णिमा का अपना ही खास महत्व है। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी और चंद्र देव से आशीर्वाद पाने के लिए दिल से प्रार्थना करते हैं। चार दिसंबर की रात कुछ खास है। आज 2 मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। हां, गुरुवार की रात, जब चंद्र देव और बृहस्पति मिलेंगे, तब पूरे ब्रह्मांड में गजकेसरी योग बनेगा। यही वक्त है जब आपकी दोनों मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जो बहुत पवित्र मानी जाती है, गुरुवार, 4 दिसंबर को है। ये साल की आखिरी पूर्णिमा भी है। लोगों का भरोसा है कि इस रात कुछ आसान उपाय करने से घर में शांति, खुशहाली और किस्मत आती है।

आपको करना क्या है?

बस चंद्र देव के सामने एक गिलास पानी रखें। पानी भरें, और फिर चंद्र देव की ओर देखकर दिल से अपनी दोनों इच्छाएं मन ही मन बोलें। इसके बाद वही पानी पी लें। जैसे ही आप पानी पीते हैं, याद रखें—ये साल का सबसे पावरफुल और आखिरी पूर्णिमा का चांद है। चंद्र देव की कृपा से आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

तो चलिए, जानते हैं ऐसे कुछ तरीके, जो अक्सर आजमाए जाते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

शाम को दीया जलाएं और पूरी श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करें। माना जाता है कि “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्य अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचार धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ओम” मंत्र का 108 बार जाप करने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और पैसों की दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

चांद को जल चढ़ाना

रात में चांद को निहारें और चावल व फूल मिलाकर जल चढ़ाएं। कहते हैं, इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मन को शांति मिलती है।

मंत्रों का जाप

अगर आप आध्यात्मिक तरक्की या मन की शांति चाहते हैं, तो “ॐ लक्ष्मीये नमः” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जैसे मंत्रों का जाप करें। ये मन को साफ और सोच को मजबूत बनाते हैं।

श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ

अगर पैसों की तंगी है, तो श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन की परेशानी कम होती है।

तुलसी पूजा

तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और सात बार उसकी परिक्रमा करें। साथ में तुलसी मंत्र का जाप करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

दान

पूर्णिमा के दिन खाना, कपड़े या पैसे का दान करना बहुत शुभ माना गया है। खासकर सफेद कपड़े या सफेद खाने की चीज़ें दान करें, क्योंकि ये चांद से जुड़ी होती हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाना

अगर आप पैसों की स्थिरता चाहते हैं, तो शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जरूर जलाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कौड़ी चढ़ाना

पूजा के वक्त मां लक्ष्मी को पाँच पीली कौड़ियाँ अर्पित करें, फिर इन्हें लाल कपड़े में बांध लें और अपनी तिजोरी या जहां पैसे-गहने रखते हैं, वहां रखें। लोग मानते हैं कि इससे धन लंबे वक्त तक बना रहता है।

शिवलिंग की पूजा

शिवलिंग पर दूध, दही और शहद चढ़ाएं और शिव चालीसा पढ़ें। इससे मन शांत रहता है और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।

Published on:
04 Dec 2025 03:05 pm