धर्म और अध्यात्म

May 2021- 4 प्रमुख ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें इनका आप पर असर

Rashi Parivartan in May 2021 : जानें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर!

3 min read
Apr 22, 2021
May 2021-Rashi Parivartan

अप्रैल 2021 में जहां 5 ग्रहों ने राशि परिवर्तन Rashi Parivartan किया, वहीं आने वाले मई 2021 में भी जहां कुछ ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, तो वहीं कुछ ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे। ग्रहों के इन परिवर्तनों का असर सभी 12 राशियों zodiac signs पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो कई बार ग्रहों की चाल बदलने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है तो कई बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। साल 2021 के मई में भी कई ग्रह राशि परिवर्तन rashiparivartan कर सभी 12 राशियों पर असर डालेंगे।

मई 2021 में होने वाले इन ग्रहों के राशि परिवर्तन rashi parivartan से जहां कुछ राशियों के जातकों को लाभ तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

MAY 2021: ऐसे समझे मई में किस ग्रह की कब बदलेगी चाल- Rashi Parivartan

: मई 2021 में सबसे पहले यानि शनिवार ,1 मई 2021 को बुध ग्रह budh rashi अपनी चाल बदलते हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। बुध Budh का ये परिवर्तन सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर होगा और बुध ग्रह इस राशि में 26 मई 2021, सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे।

जानकारों के अनुसार इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर वृषभ Taurus राशि वालों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वृषभ राशि के अलावा भी इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

: वहीं इससे ठीक चौथे दिन यानि मंगलवार Tuesday, 04 मई 2021, को शुक्र venus का राशि परिवर्तन होगा। जिसके बाद शुक्र भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र venus का ये परिवर्तन 4 मई 2021 को दोपहर 1:09 बजे पर होगा और यह 28 मई 2021, 11:44 बजे तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में शुक्र के इस राशि परिवर्तन का भी सबसे ज्यादा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर ही पड़ेगा।

चूंकि वृषभ राशि का स्वामित्व शुक्र के ही पास है, ऐसे में इस परिवर्तन के चलते वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ की सम्भावना है। शुक्र ग्रह को भाग्य, वैभव, ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। इस राशि परिवर्तन Rashi Parivartan का असर वृषभ राशि के अलावा भी सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

: शुक्र के इस राशि परिवर्तन के दो दिन बाद ही यानि बृहस्पतिवार / गुरुवार Thursday 6 मई 2021 को बृहस्पति Jupiter कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। बृहस्पति का ये परिवर्तन 6 मई को रात 12 बजकर 24 मिनट पर गुरु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है और 14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक यहीं पर रहेंगे उसके बाद वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे।

ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर कुंभ राशि Aquarius वालो पर ही पड़ेगा, जिसके चलते इस राशि वालो की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, ऐसे में इस दौरान इनकी आर्थिक स्थिति Economic conditions मजबूत रहेगी। बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का असर कुंभ सहित सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा।

: वहीं इस से 9 दिन बाद यानि शुक्रवार, 14 मई 2021 के दिन सूर्यदेव suryadev भी अपनी चाल बदलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये परिवर्तन 14 मई 2021 को सुबह 11:15 बजे होगा और 15 जून 2021, 05:49 बजे तक सूर्य Surya इस राशि में रहेगा, इसके बाद यह मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा।

इस दिन वृषभ संक्रांति भी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन rashi Parivartan का असर भी सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा, मान-सम्मान,यश आदि का कारक माना जाता है।

Also Read
View All