February 2022 Lucky Zodic Sign: हर कोई जानना चाहता है कि उसके लिए आने वाला कल कैसा रहेगा। क्या उसे सफलता मिलेगी। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी महीना किन राशि वालों का भाग्योदय होने का संकेत दे रहा है।
फरवरी 2022 राशिफल (February Rashifal 2022 In Hindi): फरवरी में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ये ग्रह हैं सूर्य, मंगल और शुक्र। सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का गोचर मकर राशि में 26 फरवरी को होगा। वहीं शुक्र अपनी राशि 27 फरवरी को बदलेंगे। इसके अलावा फरवरी में शनि और बुध मकर राशि में रहेंगे। वहीं देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ये महीना किन 4 राशि वालों के लिए होने वाला है शानदार।
वृषभ राशि: करियर के लिहाज से ये महीना अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कामयाबी हासिल होने के संकेत मिल रहे हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। इस अवधि में कारोबार करने वाले लोगों को भी कुछ राहत प्राप्त हो सकती है। मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि: करियर के दृष्टिकोण से ये महीना शानदार रहने वाला है। आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। इस अवधि में आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार जिनके हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा, उनके पास धन की नहीं होती कमी
कुंभ राशि: ये महीना नौकरी और व्यापार दोनों ही दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। आपके काम की प्रशंसा होगी और आपका कद बढ़ सकता है। बिजनेस में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मीन राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए खास रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। कारोबार के लिहाज से समय काफी उत्तम रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: किसी भी काम की शुरुआत से पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल, मिलेगी सफलता