2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष अनुसार जिनके हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा, उनके पास धन की नहीं होती कमी

Luck Line In Hand: हस्तरेखा विज्ञान में भाग्य रेखा का बहुत अहम माना जाता है। आपके जीवन में आप कितनी सफलता हासिल करेंगे इस बारे में हथेली की इसी रेखा से पता चलता है। ये रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत तक पहुंचती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Jan 2022, 4:33 PM IST

luck_line.jpg

हस्तरेखाशास्त्र

Palmistry: हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं उन्हीं में से एक रेखा है भाग्य रेखा। इससे व्यक्ति की तकदीर का पता चलता है। किसी के हाथ में एक भाग्य रेखा होती है तो किसी के हाथ में दो और बहुत लोगों के हाथ में एक भी भाग्य रेखा नहीं होती। ऐसा नहीं है कि जिनके हाथ में ये रेखा नहीं होती वो भाग्यहीन होते हैं। मगर ऐसे लोगों को सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष करने पड़ते हैं। भाग्य रेखा मुख्य तौर पर हथेली की कलाई से शुरू होती है और बीच वाली उंगली के निचले भाग तक जाती है। लेकिन इसके अलावा और भी कई जगहों से इस रेखा की शुरुआत होती है। जानिए कैसी भाग्य रेखा मानी जाती है सबसे शुभ।

अच्छी भाग्य रेखा: जिनकी भाग्य रेखा कलाई के पास शुरू होकर बिना कटे सीधे शनि पर्वत तक पहुंच जाए ऐसे लोग किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये लोग जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनका भाग्य काफी अच्छा होता है। इन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ऐसी भाग्य रेखा वाले लोगों को कम प्रयासों में अच्छी सफलता हासिल हो जाती है।

भाग्य रेखा का दो हिस्सों में बटा होना: जिनकी भाग्य रेखा शनि पर्वत तक पहुंचकर दो हिस्सों में बंट जाए और उसका एक भाग गुरु पर्वत के नीचे पहुंच जाए ऐसे लोग परोपकारी स्वभाव के होते हैं। इन्हें जीवन में धन और मान-सम्मान दोनों प्राप्त होता है।

भाग्य रेखा का सीढ़ीनुमा होकर खत्म होना: जिन लोगों की भाग्य की शुरुआत तो सीधी हो लेकिन उसका अंत सीढ़ीनुमा हो। ऐसे लोग बेहद मेहनती माने जाते हैं। ये लोग अपनी लगन और मेहनत से अपनी किस्मत बदलने वाले माने जाते हैं। इन्हें जीवन में तमाम सुख प्राप्त होते हैं।

भाग्य रेखा से निकलती हुई रेखाएं: यदि व्यक्ति की भाग्य रेखा से शाखाएं निकल रही हैं तो उसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है। ये लोग करियर में बड़ी तेजी से आगे बढ़ते हैं। इनके पास धन की कमी नहीं रहती।
यह भी पढ़ें: शुक्र जल्द होंगे मार्गी, इन 5 राशि वालों को धन की प्राप्ति के बन रहे योग

हाथ में दो भाग्य रेखा: बेहद ही कम लोगों के हाथ में दो भाग्य रेखा होती है। लेकिन जिनके हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं उन्हें धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोगों का जीवन सुख से व्यतीत होता है। इन्हें जीवन में तमाम सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

यदि भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से हो शुरू: जिनके हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होती है ऐसे व्यक्ति की दूसरों पर निर्भरता अधिक होती है। ऐसे लोगों का भाग्य अच्छा होता है और ये कार्यक्षेत्र में ऊंचे पदों पर होते हैं।
यह भी पढ़ें: इन नाम वाली लड़कियां चमका सकती हैं ससुराल वालों की किस्मत, होती हैं भाग्यशाली