2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाणक्य नीति: किसी भी काम की शुरुआत से पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल, मिलेगी सफलता

Chanakya Niti In Hindi: कोई भी व्यक्ति जब किसी काम को शुरू करने की सोचता है तो उसके मन में कई तरह के सवाल आते हैं जैसे क्या वो इस काम को कर पायेगा? अगर असफलता मिली तो उसके परिणाम क्या होंगे? इसी तरह के तमाम सवाल व्यक्ति के दिमाग में आते हैं। जानिए चाणक्य नीति अनुसार किसी भी काम की शुरुआत से पहले क्या करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Jan 2022, 5:17 PM IST

chanakya_niti.jpg

चाणक्य नीति: किसी भी काम की शुरुआत से पहले खुद से पूछें ये 3 सवाल, मिलेगी सफलता

Chanakya Niti For Success: चाणक्य नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपयोगी बातें बताई गई हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन नीतियों को अपने जीवन में अपना लेता है उसकी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। चाणक्य की नीतियों ने हमेशा व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। इनकी नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य नंद वंश के सम्राट बन सके। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कामयाबी, राजनीति, नौकरी, धन, जीवन के उद्देश्यों-मूल्यों, संस्कार समेत कई विषयों के बारे में लिखा है। यहां आप जानेंगे चाणक्य ने किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कौन से 3 सूत्र बताए हैं।

जब भी व्यक्ति कोई काम शुरू करना चाहता है तो उसके मन में कई तरह के सवाल आते हैं। वो घबराता है कि कहीं उसे असफलता मिली तो क्या होगा या क्या वो उस काम को कर पायेगा। तमाम तरह के ऐसी ही सवाल व्यक्ति के दिमाग में घूमते हैं। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि जब भी कोई काम शुरू करें तो अपने आप से 3 सवाल जरूर पूछें। पहला सवाल; आप यह काम क्यों कर रहे हैं? दूसरा सवाल; इसके क्या परिणाम होंगे? और तीसरा सवाल; क्या आप इस काम में सफल हो पाएंगे? जब इन तीनों सवालों के आपको संतोषजनक उत्तर मिल जाए, तभी उस काम को करने की दिशा में आगे बढ़ें।

चाणक्य कहते हैं कि अगर इन तीनों सवालों के सकारात्मक जवाब आपको मिल जाए तो उस काम को करने के लिए आगे बढ़ें। ऐसा करने पर आपके उस काम में सफल होने के आसार ज्यादा बढ़ जाएंगे। चाणक्य की इस नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपना बल पहचानकर ही किसी भी काम को हाथ में लेना चाहिए। क्योंकि अगर व्यक्ति अपने सामर्थ्य के हिसाब से कोई काम करेगा तो उसमें उसे सफलता मिलने की ज्यादा संभवाना रहेगी। अगर अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करेगा तो उसके असफल होने के ज्यादा आसार रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार जिनके हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा, उनके पास धन की नहीं होती कमी