धर्म और अध्यात्म

Sawan Purnima 2025: सावन का आखिरी दिन बना सकता है भाग्य! राशि अनुसार अपनाएं ये आसान उपाय

Sawan Purnima 2025: सावन पूर्णिमा 2025 इस बार 9 अगस्त को मनाई जाएगी। अगर आप इस पावन दिन शिव या लक्ष्मी जी की कृपा चाहते हैं, तो राशि अनुसार बताए गए ये दान और उपाय जरूर करें।
2 min read
Aug 01, 2025
sawan purnima upay
sawan purnima upay

Sawan Purnima 2025: हिंदू धर्म में श्रावण मास (सावन) को भगवान शिव को समर्पित माना गया है। शिवभक्त पूरे साल इस पवित्र महीने का इंतजार करते हैं। इस वर्ष सावन 11 जुलाई 2025 को आरंभ हुआ था, और 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई और कांवड़ यात्रा भी जोरों पर रही।

अगर आप सावन मास में किसी कारणवश शिव पूजन नहीं कर सके, तो सावन की पूर्णिमा पर राशि के अनुसार किए गए कुछ विशेष उपायों से आपको पूरे महीने के पुण्य और शिव-कृपा का लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

इस दिन खीर का दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में वर्षभर सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

वृषभ राशि

गरीबों को दही या घी का दान करें। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

सिंह राशि

ग्रहों की दशा सुधारने के लिए गुड़ का दान करें। इससे जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा आएगी।

कन्या राशि

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खीर का दान करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि

दूध, चावल और घी का दान करना शुभ रहेगा। इससे लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

लाल वस्त्र, फल या मिठाई का दान करें। यह उपाय ग्रह दोषों को शांत करता है और धन लाभ में सहायक होता है।

धनु राशि

दाल का दान करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।

मकर राशि

चावल (अक्षत) को बहते जल में प्रवाहित करें। इससे नकारात्मकता दूर होगी और धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।

कुंभ राशि

जरूरतमंदों को भोजन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

मीन राशि

ब्राह्मणों को भोजन कराएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।