
Shani Dev Puja On Saturday:हिंदू धर्म में शनिदेव भगवान को न्याय के देवता माना गया है। जो व्यक्ति शनिदेव भगवान की विधिपूर्वक पूजा करते हैं उनकी हर मनोकाना पूरी होती हैं। शनिदेव को कर्म फलदाता भी कहा जाता है। मान्यता है कि इनकी कृपा से मनुष्य के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके किन नामों का जाप करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं शनिदेव के नाम और महत्व। शनिदेव के विशेष नामों का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, धन-धान्य, स्वास्थ्य और सफलता की प्राप्ति होती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव के नामों का जाप भक्तों को उनके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करता है। शनिदेव का नाम जपने से व्यक्ति के जीवन से नाकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति, धन-धान्य, स्वास्थ्य और सफलता की प्राप्ति होती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इन प्रमुख नामों का नियमित जाप करना चाहिए।
कोणस्थ - शनिदेव का यह नाम उनकी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
पिंगल - यह नाम शनिदेव के सौम्य रूप को दर्शाता है।
बभ्रु - इसका नाम का अर्थ है भक्ति और तप का स्वरूप।
कृष्ण - यह नाम शनिदेव के अद्भुत तेज और शक्ति को इंगित करता है।
रौद्रान्तक - यह नाम शनिदेव के रौद्र और न्यायप्रिय रूप का प्रतीक है।
यम - शनिदेव को यम का भाई कहा जाता है।
सौरि - यह नाम सूर्यपुत्र के रूप में शनिदेव की पहचान को दर्शाता है।
शनैश्चर - शनिदेव का यह नाम उनकी सरलता और स्थिर प्रभाव का प्रतीक है।
मंद - यह नाम शनिदेव के शांत और गहन स्वभाव का परिचय देता है।
शनि - यह नाम शनिदेव का मूल नाम है। जो सभी कष्टों को नाश करने वाला माना जाता है।
शनिदेव भगवान की पूजा मुख्यरुप से शनिवार के दिन की जाती है। इस पवित्र दिन पर शनिदेव को खुश करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए साधक को व्रत करना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
शनिदेव के नामों का सुबह और शाम 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होंगे।
यह भी पढ़ें- Ravana: रावण को रावण नाम किसने दिया, जानिए रहस्य