धर्म और अध्यात्म

Shani Jayanti 2026: 20 साल बाद शनिवार को दुर्लभ संयोग, वट अमावस्या और सौभाग्य योग का महासंयोग

Shani Jayanti Date 2026 : 16 मई को शनि जयंती पर दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। शनिवार को पड़ रही जयंती के साथ वट अमावस्या, शोभन और सौभाग्य योग भी रहेंगे। जानिए किन राशियों पर रहेगा असर और क्या करें उपाय।

2 min read
May 15, 2026
Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती 2026 पर शनिदेव मंदिर में तैलाभिषेक और पूजा करते श्रद्धालु (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Shani Jayanti 2026 : जयपुर। सूर्यपुत्र और न्यायाधिपति शनिदेव का प्राकट्योत्सव 16 मई को मनाया जाएगा। ज्योतिषविदों के मुताबिक 20 साल में यह चौथा अवसर होगा जब न्याय के देवता की जयंती (Shani Jayanti) शनिवार को मनाई जाएगी। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा के निवारण के लिए जातक कई उपाय भी करेंगे। शहर स्थापना से लेकर विभिन्न कॉलोनियों में बने शनि मंदिरों में शनिदेव की प्रतिमा का तैलाभिषेक और महायज्ञ होगा। वट अमावस्या ( वट सावित्री व्रत) भी इसी दिन होने से महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करेंगी।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 17-23 मई 2026: बुधादित्य राजयोग से मेष-कर्क समेत 6 राशियों को लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

शनिदेव मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

एमआई रोड, आकाशवाणी कार्यालय स्थित शनिधाम मंदिर के महंत मगन गौड़ ने बताया कि शहर स्थापना के समय के मंदिर में सुबह से तैलाभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। शाम 7.15 बजे महाआरती, भजन संध्या और प्रसादी होगी। बाबा बर्फानी की झांकी के साथ ही शनिदेव का श्रृंगार होगा। इस दिन नक्षत्र भरणी, इसके बाद कृतिका रहेगा। साथ ही शोभन व सौभाग्य योग रहेंगे। इन योगों में जयंती मनाना अति शुभफलदायी रहेगा।

मीन राशि में शनि

वर्तमान में मीन राशि में शनि ग्रह गतिशील हैं। शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती से कई राशियां प्रभावित हो रही हैं। सरसों के तेल का अभिषेक, शनि चालीसा का पाठ और काले चीजों का दान करें।
डॉ. महेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य

किन राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव

कुंभ राशि:

जातकों पर उतरती साढ़े साती होने से इन्हें आर्थिक लाभ व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी।

मीन:

साढ़े साती का मध्य चरण है। जातकों को संघर्ष, कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता संभव है। स्वास्थ्य और व्यय के प्रति सजग रहें।

मेष:

चढ़ती हुई साढ़े साती होने से इस राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। विशेष सावधानी बरतने की जरूरत।

सिंह-धनु:

दोनों राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या प्रभावी है। इसके प्रभाव से मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र में व्यवधान की स्थिति बन सकती है।

राशि अनुसार करें ये उपाय

  • मेष: हनुमान पूजा करें, मसूर दाल व तेल शनि देव को अर्पित करें
  • वृषभ: वस्त्र दान, सफेद मिठाई व इत्र अर्पित करें
  • मिथुन: हरी मूंग दान करें
  • कर्क: पीपल पर जल चढ़ाएं, दूध और चावल का दान करें
  • सिंह: गुड़-गेहूं दान करें, तांबे के पात्र से जल अर्पित करें
  • कन्या: शनि चालीसा पढ़ें, हरी सब्जी या मूंग दाल का दान करें
  • तुला: कन्याओं को मिठाई दें
  • वृश्चिक: लाल मसूर दान करें
  • धनु: गुरु मंत्र का जाप करें, पीली दाल और हल्दी दान करें
  • मकर: सरसों तेल व काली उड़द चढ़ाएं
  • कुंभ: पीपल पूजा व तिल का दीपक जलाएं, काला वस्त्र दान करें
  • मीन: तेल चढ़ाएं, चने की दाल दान करें

जयपुर में 500 से ज्यादा मंदिर

मानसरोवर, टोंक रोड, सीकर रोड, वैशाली नगर, जगतपुरा, मालवीय नगर, सिरसी रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य जगहों पर बीते दो दशक पहले जहां 30 शनिदेव मंदिर थे। जयपुर में नई कॉलोनियां, टाउनशिप और आवासीय क्षेत्र तेजी से विकसित होने के साथ ही सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों के चलते भी 500 से अधिक शनि मंदिर हैं।

ये भी पढ़ें

Astrology Personality Traits : क्या आपकी राशि तय करती है स्वभाव? ज्योतिष में जानिए ग्रहों का पर्सनैलिटी कनेक्शन
Also Read
View All