
Surya Grahan 2025 Date: भारत में इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, लेकिन कई लोगों को यह मालूम नहीं है कि आखिर सूर्य ग्रहण किस दिन कब-कब लगने वाला है। क्या यह 20, 21 या 22 तारीख को होगा? अगर आप भी सही तारीख और समय जानना चाहते हैं तो यहां पूरी जानकारी दी गई है।माना जा रहा है कि इस दिन चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को ढक देगा। इसी वजह से इसे “इक्विनॉक्स ग्रहण” भी कहा जा रहा है।आइए जानते हैं 2025 के अंतिम सूर्य ग्रहण की सही तारीख और समय।
साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। इस दिन चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को ढक देगा। इसी वजह से इसे “इक्विनॉक्स ग्रहण” भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह सितंबर इक्विनॉक्स से ठीक पहले होगा।
यह सूर्य ग्रहण भारत से नजर नहीं आएगा। इसे केवल न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी प्रशांत महासागर और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। यानी भारत में लोग इस खगोलीय घटना का प्रत्यक्ष अनुभव नहीं कर पाएंगे।
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव केवल उन स्थानों पर माना जाता है जहां से यह दिखाई दे। इसलिए भारत में इस दिन पूजा-पाठ, मंदिर के कपाट बंद करने या किसी भी प्रकार की धार्मिक रोक-टोक की आवश्यकता नहीं होगी।
भारत में इस ग्रहण का असर नहीं होगा, फिर भी परंपरागत मान्यताओं में ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियों का जिक्र किया गया है।