धर्म और अध्यात्म

Goddess Laxmi at your home- माता लक्ष्मी दिवाली की रात आपके घर आकर रूकीं या नहीं! ऐसे पहचानें

- ये संकेत देते हैं दिवाली की रात माता लक्ष्मी आपके घर आईं तो रूकीं या नहीं! ये संकेत बताते हैं सच्चाई - माता लक्ष्मी के आगमन का रहस्य! कहां कभी भी नहीं ठहरतीं माता लक्ष्मी

4 min read
Nov 05, 2021
diwali big signals
diwali signals

कार्तिक माह की अमावस्या की रात को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है, यह त्यौहार पांच दिवसीय दीपावली पर्व का प्रमुख त्यौहार है, जो दीपावली के तीसरे दिन आता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन बैकुंठ धाम से पृथ्वी पर आकर धन की देवी माता लक्ष्मी अपने भक्तों को धन धान्य से परिपूर्ण करती हैं। ऐसा में माना जाता है कि माता लक्ष्मी दिवाली की रात कई घरों में जातीं हैं और इनमें से जिन चंद घरों में ही वे ठहरती हैं, उनके घर पर धन-सम्पदा की कभी भी कोई कमी नहीं रहती।

ऐसे में जहां कई बार देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत तो लोगों को मिल जाता है, लेकिन वे उनके घर रूकी या नहीं इस संबंध में जागरूकता की कमी के चलते लोग पहचान नहीं पाते हैं।

इस संबंध में पंडित एसके उपाध्याय का कहना है कि जिस तरह माता लक्ष्मी घर में आने का संकेत देतीं हैं, उसी प्रकार वे घर में ठहरने या वापस चले जाने का भी संकेत देती हैं।

जिसकी अनुभूति दिवाली के चंद दिनों बाद होती है। ऐसे में आज हम आपको देवी लक्ष्मी के घर पर आने और वे घर पर रूकी हैं या नहीं इन संकेतों के बारे में बता रहे हैं।

जानकारों के अनुसार यहां ये समझ लेना आवश्यक है कि देवी लक्ष्मी दिवाली की रात को उन्हीं घरों को चुनती हैं जिनके घर के सदस्यों के अंदर 6 तरह के अवगुण नहीं होते।

देवी मां लक्ष्मी आपके घर आईं या नहीं! ऐसे पहचानें

1. दिवाली के दिन घर में कहीं छछुंदर दिखना मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन का शुभ संकेत माना जाता है।

2. मकड़ी के जाले में दिवाली के दिन अपना नाम बनता दिखना भी मां लक्ष्मी के आगमान का शुभ संकेत माना गया है।

3. दिवाली के दिन उल्लू का दिखना भी किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता। मान्यता के अनुसार ये भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है, क्योंकि यह माता लक्ष्मी का वाहन है।

4. घर की दीवारों पर दिवाली की रात छिपकली दौड़ती दिखना एक अच्छा शगुन होने के साथ ही मां लक्ष्मी के घर में आगमन का संकेत माना गया है।

IMAGE CREDIT: lali koshta

5. घर में दिवाली के दिन दो मुंह वाला सांप दिखना लक्ष्मी मां के आशीर्वाद के साथ ही आपके धन की बढ़ोत्तरी का-सूचक माना जाता है। वहीं दिवाली पर सांप ही नहीं अपितु सांप की केचली का मिलना भी धन वृद्धि व देवी लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है।

6. दिवाली के दिन बिल्ली की नाल का मिलना भी मां लक्ष्मी के आगमन को दर्शाता है, यहां ये भी माना जाता है कि ऐसा जिसके साथ भी होता है उसे जीवन में धन की कभी कमी नहीं होगी।

7. दिवाली के दिन किसी भी जगह से धन मिलना यह बताता है कि धन की देवी आपके घर के द्वार पहुंच चुकी हैं।

माता लक्ष्मी के घर में रूकने के मुख्य संकेत
1. दिवाली के बाद अचानक आपके रूके कार्य भी बनने लग जाएं।
2. आपको घर से निकलते समय हर रोज कुछ खास (गाय बछड़े का साथ दिखना, सफाई कर्मी का सफाई करते दिखना,) संकेत मिलें।
3. दिवाली के दिन आपको रात भर काफी अच्छा सा महसूस होता रहे, यानि किसी चीज से नफरत या डर का अहसास न हो।
4. दिवाली की रात यदि कोई बिल्ली आपकी छत पर अपनी गंदगी छोड़ जाए तो यह माता लक्ष्मी की स्थिरता का घोतक होता है।

किन घरों को चुनती हैं मां लक्ष्मी
माना जाता है कि एक बार माता लक्ष्मी के स्वरूप देवी रूक्मिणी ने महालक्ष्मी से पूछा कि, हे देवी आप किस तरह के मनुष्यों पर कृपा करती हैं।

उनके इस प्रश्न इस पर महालक्ष्मी ने बताया कि जो मनुष्य अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता है और जरूरत के अनुसार उचित शब्दों का ही प्रयोग करता है, उस पर मैं प्रसन्न रहती हूं। ऐसा मनुष्य मेरी कृपा का पात्र होता है।

इसके अतिरिक्त जो व्यक्ति लोभ त्यागकर उदारता के साथ दूसरों की मदद करता है, उस पर महालक्ष्मी सदा कृपा करती हैं।

इनसे रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी
मनुष्य की बुद्धि का क्रोध नाश कर देता है। ऐसे में क्रोध आने पर व्यक्ति उचित-अनुचित का ज्ञान भूल जाता है, मान्यता है कि परिणाम स्वरूप वह ऐसा काम कर बैठता है जिससे घर आयी लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं।

इसके अतिरिक्त ये भी माना जाता हैकि जो व्यक्ति आलस करता है और आज के काम को कल के लिए टालता रहता है, उस पर भी माता लक्ष्मी प्रसन्न नहीं होतीं हैं।

वहीं जब व्यक्ति अपनी शक्ति और संपत्ति के अहंकार में दिन रात डूबने लगता है, तब भी माना जाता है कि देवी लक्ष्मी लंबे समय तक उसके साथ नहीं रहतीं।

इसके साथ ही जो व्यक्ति अपने पैसे को जरूरत से ज्यादा खर्च करता है, उसके घर से भी देवी लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं।

माता लक्ष्मी को घर में बनाए रखने के लिए ये करें
1. परिवार में बड़ों का सम्मान करने के साथ ही सभी सदस्य प्रेमपूर्वक रहें।

2. जिन घरों में महिला का सम्मान होता है, वहां माता लक्ष्मी जरूर विराजती हैं।

3. घर को स्वच्छ रखते हुए कहीं भी गंदगी न होने दें। इसके साथ ही शारीरिक स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखें।

4. माता लक्ष्मी को स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए घर में शांति का बना रहना अति आवश्यक है।