
नई दिल्ली। विश्व में कुल 195 देश हैं और हर देश का अपना एक इतिहास है। हर देश का एक अलग इतिहास होने के साथ-साथ कई सारे रोचक तथ्य भी है। अगर हम बात हमारे देश भारत की करें, तो ऐसे हज़ारों तथ्य आपको मिलेंगे जिनके बारे में जानकर इंसान हैरान में पड़ जाता है। जैसा कि हम जानते है कि भारत काफी प्राचीन देशों में से एक है जहां कई दिग्गजों का जन्म हुआ है। आज के समय में उनके अनुयायियों की कतार काफी लंबी है। इन मनीषियों की जिंदगी के कई ऐसे पहलु है जिन्हें हम जानते नहीं हैं, इन्हीं में से एक है 'हजरत शाह विलायत।' यूपी के अमरोहा जिले में पड़ने वाली इस दरगाह की एक अलग ही पहचान है।
यह दरगाह दादा शाह विलायत के नाम से भी मशहुर है। शाह विलायत की पीढ़ी होने के कारण अमरोहा के लोग उन्हें दादा शाह विलायत के नाम से जानते है। इस दरगाह को यहां पर मौजुद बिच्छुओं की वजह से भी जाना जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि इतने सारे बिच्छू होने के बावजूद भी ये किसी दर्शनार्थी को नहीं काटते। यहां के लोगों का मानना है कि ये बिच्छू इतने जहरीले होते है कि इनके काटने से किसी की जान तक जा सकती है। बिच्छुओं के इस तरह के आचरण के पीछे की वजह केवल मात्र शाह विलायत का चमत्कार ही माना जाता है।
मज़े की बात तो ये भी है कि यहां आने वाले दर्शनार्थी इन बिच्छुओं को संभालने के साथ ही दादा शाह विलायत की मंजूरी से उन्हें अपने साथ ले भी जा सकता है। बिच्छुओं को ले जाने के बाद उनकी वापसी की एक दिन निर्धारित की जाती है जिस दिन उन्हें वापस यहां लाकर छोडऩा पड़ता है। लोगों के बीच मान्यता यह है कि यदि ले जाए गए बिच्छू को तय तिथि के दिन वापस नहीं छोड़ा गया तो ये उन्हें काट भी सकते है।