Rudraksh For Students: विद्यार्थियों को ये चमत्कारी रुद्राक्ष।पहनना चाहिए। माना जाता है कि इन्हें पहनने से एकाग्रता, याददाश्त, आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई में मन लगता है।
Rudraksh For Students: आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स एक कॉमन समस्या से जूझ रहे हैं… और वो है पढ़ाई में मन न लगना। वे किताबें लेकर बैठते तो हैं, लेकिन 5-10 मिनट से ज्यादा पढ़ नहीं पाते। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये सब एकाग्रता की कमी से होता है। एकाग्रता की कमी का मुख्य कारण बृहस्पति (Jupiter), शुक्र (Venus) और चंद्रमा (Mind) की स्थिति कमजोर होना है। अगर आप भी याददाश्त की कमी और चंचल भटकते मन से परेशान हैं, तो ये उपाय आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। धार्मिक विशेषज्ञों के मुताबिक, विद्यार्थियों के लिए कुछ रुद्राक्ष पहनना बहुत फायदेमंद होता है । माना जाता है, इन्हें पहनने से एकाग्रता, याददाश्त और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही पढ़ाई में मन लगता है।
ज्योतिष शास्त्र में रुद्राक्ष को मानसिक शांति और बुद्धि के लिए बहुत प्रभावी बताया जाता है:
3 मुखी रुद्राक्ष: इसके स्वामी अग्नि देव और बृहस्पति हैं। इसे धारण करने से भूलने की आदत दूर होती है। याददाश्त और ज्ञान बढ़ता है। इसे सोमवार या गुरुवार को पहनें।
6 मुखी रुद्राक्ष: भगवान कार्तिकेय और शुक्र इसके स्वामी हैं। अगर आपका मन बहुत चंचल यानी भटकता है और एक जगह पर नहीं लगता, तो यह रुद्राक्ष आपकी इंद्रियों को नियंत्रित कर एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। इसे शुक्रवार को पहनना बहुत शुभ होता है।
गणेश रुद्राक्ष: पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए गणेश रुद्राक्ष रामबाण माना जाता है। इसे बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।
रुद्राक्ष धारण करने का तरीका: इसे गंगाजल से शुद्ध कर लाल या पीले धागे में पहनें और 'ॐ नमः शिवाय' का जप करें।
विद्यार्थियों को मेहनत नहीं, सही दिशा में मेहनत की जरूरत होती है। निरंतरता (Continuity) और स्मार्ट वर्क आपको मनचाही कामयाबी दिलाते हैं।
सही दिशा: अपनी स्टडी टेबल उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।
रंगों का प्रभाव: टेबल पर हरा या नीला कपड़ा बिछाना चाहिए। यह आंखों और दिमाग को सुकून देता है।
पौधे लगाएं: एकाग्रता बढ़ाने के लिए टेबल पर मनी प्लांट या पीस लिली रख सकते हैं।
मंत्र जप: पढ़ाई शुरू करने से पहले 11 बार 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' बोलें।
ध्यान (Meditation): शास्त्र और एक्सपर्ट का मत है कि ध्यान (मेडिटेशन) स्टूडेंट्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ध्यान से मन से नकारात्मक और बेवजह के विचार मिटते हैं। मन भटकने की बजाय स्थिर (Stable) होने लगता है। जो भी काम आप करेंगे, उसमें अपना सौ फीसदी (Hundred Percent) दे पाएंगे। रोजाना कम से कम 10-15 मिनट मेडिटेशन करें, फिर टाइम बढ़ाते जाएं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इन छोटे-छोटे बदलावों से आपकी स्मरण शक्ति तेज होती है और पढ़ाई में मन लगने लगता है। याद रखें कि हम कोई भी काम "क्यों" कर रहे हैं। जब हम किसी काम को करने की वजह याद रखते हैं, "Why" याद रखते हैं, तो वह काम हमें मजबुरन करना नहीं पड़ता बल्कि खुशी-खुशी हो जाता है। इस तरह से सोचें कि पढ़ाई करने से मैं क्लास और परीक्षा में तो अच्छे नंबर लाऊंगा/लाऊंगी ही, साथ ही रिजल्ट के जरिए अच्छी जगह पहुंचकर अपने माता-पिता का सपना भी पूरा कर पाऊंगा/ पाऊंगी। यह वर्तमान की, अभी की मेहनत मुझे भविष्य में अनंत खुशियां देगी।
{ अस्वीकृति (Disclaimer): यह लेख धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम किसी भी बात की पुष्टि और दावा नहीं करते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप, शास्त्रीय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।}