धर्म और अध्यात्म

Vastu Tips : घर में इस दिशा में लगाएं पेड़, आती है सुख-समृद्धि

वहीं इन्हें घर में उचित दिशा में लगाया जाए तो यह कई तरह की परेशानियों और मुश्किलों से निजात दिलाते हैं। घर में वास्तु दोष खत्म कर, खुशियां लाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वातावरण को शुद्ध बनाते हैं।

less than 1 minute read
Feb 04, 2023
vastu_tips_plant_direction_for_home.jpg

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पेड़-पौधे जहां होते हैं वहां सुख-शांति का वास होता है। यही कारण है कि घर में लगाने के लिए हम हमेशा चुनिंदा पेड़-पौधों का ही चुनाव करते हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि पेड़-पौधे भी मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। वहीं इन्हें घर में उचित दिशा में लगाया जाए तो यह कई तरह की परेशानियों और मुश्किलों से निजात दिलाते हैं। घर में वास्तु दोष खत्म कर, खुशियां लाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वातावरण को शुद्ध बनाते हैं।

घर में पेड़ लगाने हैं तो चुनें ऐसे पेड़
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा फलदार पेड़ ही लगाना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र में फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते हंै। - घर के आसपास फलदार पेड़ों को लगाने से संतान की प्राप्ति होती है।
- वास्तु शास्त्र में पेड़ों की दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसके अनुसार ऊंचे और घने पेड़ों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
- इन्हें घर की दीवार से थोड़ा दूर ही लगाएं। ताकि उन्हें पर्याप्त सूर्य का प्रकाश मिल सके।
- वहीं आपको यह भी ध्यान रखा है कि पहले से लगे पेड़ों को कभी नहीं काटना चाहिए।